राष्ट्रवाणी: उदयपुर में न्यू ईयर मनाने का प्लान? होटल के किराए 4 गुना तक बढ़ने के आसारUdaipur News: उदयपुर में नए साल का जश्न मनाना पड़ेगा महंगा, अभी बुक कर लें होटल, बाद में नहीं मिलेगा कमराReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:44 ISTUdaipur News: दिसंबर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उदयपुर जाने का बना रहे हैं प्लान?
क्रिसमस से 31 दिसंबर तक होटल और रिसॉर्ट में कमरों की मांग बढ़ने के साथ किराए 4 गुना तक पहुंच सकते हैं. जानिए क्यों अभी होटल बुकिंग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. उदयपुर. अगर आप भी दिसंबर में विंटर वेकेशन के दौरान न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए उदयपुर आने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. उदयपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का क्रेज हर साल देखने को मिलता है. खास तौर पर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में यहां देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में अगर आप भी उदयपुर में नए साल का स्वागत करना चाहते हैं तो अभी से होटल और रिसॉर्ट की बुकिंग कर लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.ऐसा नहीं करने पर आपको बाद में ठहरने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. उदयपुर शहर अपनी खूबसूरत झीलों, शाही महलों और लग्जरी होटल्स के लिए देश-दुनिया में पहचान रखता है. यही वजह है कि न्यू ईयर के मौके पर यहां पर्यटकों की पहली पसंद लग्जरी होटल और रिसॉर्ट होते हैं. शहर के कई बड़े होटल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए खास तैयारियां करते हैं. इनमें थीम बेस्ड पार्टी, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, राजस्थानी कल्चर की झलक और खास डिनर जैसी कई व्यवस्थाएं की जाती हैं. पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल अपने स्तर पर अलग-अलग तरह के पैकेज भी तैयार करते हैं. होटल, रिसॉर्ट और होम स्टे में कमरों की मांग बढ़ी दिसंबर की शुरुआत से ही उदयपुर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगती है.खास तौर पर क्रिसमस से लेकर 31 दिसंबर तक शहर में पर्यटन का पीक सीजन रहता है. इस दौरान होटल, रिसॉर्ट और होम स्टे में कमरों की मांग काफी बढ़ जाती है. कई पर्यटक पहले से ही अपनी छुट्टियों की प्लानिंग करके होटल बुक कर लेते हैं.वहीं जो लोग आखिरी समय में बुकिंग करने पहुंचते हैं, उन्हें अपनी पसंद के होटल में कमरा मिलना मुश्किल हो जाता है. होटल बुकिंग के मामले में सबसे खास बात यह है कि पीक सीजन में सामान्य दिनों के मुकाबले कमरों का किराया कई गुना तक बढ़ जाता है. कुछ होटल और रिसॉर्ट में मांग के हिसाब से रेट चार गुना तक पहुंच सकते हैं. Advertisementऐसे में जो पर्यटक पहले से बुकिंग कर लेते हैं, उन्हें बजट के हिसाब से होटल चुनने का मौका मिल जाता है. वहीं आखिरी समय में बुकिंग करने पर पर्यटकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. उदयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर यही है कि वे अपनी यात्रा की तारीख तय करने के साथ ही होटल की बुकिंग भी कर लें.बुकिंग से पहले होटल की लोकेशन, न्यू ईयर पार्टी का पैकेज, खाने-पीने की सुविधा और अन्य चार्ज की जानकारी जरूर ले लें. इससे बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.अगर आप भी इस बार झीलों की नगरी उदयपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आखिरी समय का इंतजार न करें. पहले से की गई प्लानिंग न सिर्फ आपकी पसंद का होटल दिला सकती है, बल्कि आपका ट्रैवल बजट भी संभाल सकती है.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Udaipur,RajasthanFirst Published :November 28, 2026, 16:44 ISTऔर पढ़ें

