राष्ट्रवाणी: भारत का अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं के जगह भारत के संविधान की होती है पूजाभारत का अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं के जगह भारत के संविधान की होती है पूजा, 24 घंटे जलता है दीपकWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:42 ISTभारत का एक ऐसा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह भारत के संविधान की पूजा की जाती है. यहां कांच के भीतर संविधान की प्रति रखी गई है, जिसके सामने 24 घंटे दीपक जलता रहता है. आइए जानते हैं इस मंदिर की खासियत और इसे बनवाने के पीछे की वजह. भारत के इस मंदिर में होती है संविधान की पूजा(फोटो: Ai Generated Image)भारत का संविधान सिर्फ कानूनों की किताब नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक को बराबरी, आजादी और न्याय का अधिकार देने वाला दस्तावेज है. यही संविधान तय करता है कि देश कैसे चलेगा, नागरिकों को कौन-कौन से अधिकार मिलेंगे और सरकार की जिम्मेदारियां क्या होंगी. भारत जैसे विविधता वाले देश में संविधान सभी लोगों को एक समान अधिकार देता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी मंदिर में देवी-देवताओं की जगह भारत के संविधान को रखा जाए और उसकी पूजा की जाए?
सुनने में यह थोड़ा अलग जरूर लगता है, लेकिन केरल में वास्तव में ऐसा एक मंदिर है, जहां संविधान को विशेष सम्मान दिया जाता है. यहां संविधान की प्रतिमा कांच के भीतर रखी गई है और उसके सामने 24 घंटे दीपक जलता रहता है. आइए जानते हैं इस अनोखे मंदिर की कहानी. केरल में कहां है संविधान का मंदिर?
केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित इस मंदिर का नाम ‘भारणघटना क्षेत्रम’ (Bharanaghatana Kshetram) है. इसे सी शिवदासन पिल्लई (C Sivadasan Pillai) नाम के एक पूर्व सामाजिक विज्ञान शिक्षक ने बनवाया है. इस मंदिर में किसी देवी-देवता की मूर्ति नहीं है, बल्कि भारत के संविधान की एक प्रति कांच के भीतर रखी गई है. इसके सामने 24 घंटे तेल का दीपक जलता रहता है. मंदिर की दीवारों पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना और अलग-अलग अनुच्छेदों से जुड़े संदेश लिखे गए हैं. यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले, श्री नारायण गुरु और कई अन्य समाज सुधारकों के चित्र भी लगाए गए हैं. इन महान लोगों ने अपने जीवन में समाज को बेहतर बनाने, समानता और लोगों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था. रिटायरमेंट के पैसों से बनवाया मंदिर इस मंदिर को बनवाने के पीछे शिवदासन पिल्लई की एक खास सोच है. उन्होंने 15 अगस्त 2021 को इस मंदिर की स्थापना की थी. रिटायरमेंट के बाद उन्हें जो पैसे मिले, उनका इस्तेमाल उन्होंने इस जगह को खरीदने और उसकी मरम्मत कराने में किया. इसके बाद उन्होंने इसे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित एक खास स्थान के रूप में तैयार किया. उनका मानना है कि लोगों को संविधान के प्रति जागरूक होना चाहिए और इसके बताए रास्ते पर चलना चाहिए. संविधान हमें अधिकार देने के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना, जिम्मेदार नागरिक बनना और समाज में बराबरी बनाए रखना भी सिखाता है. भारत का अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं के जगह भारत के संविधान की होती है पूजा(फोटो: Instagram) बच्चों और युवाओं को संविधान की सीख देना चाहते हैं शिवदासन पिल्लई इस मंदिर के जरिए खास तौर पर बच्चों और युवाओं को संविधान के बारे में बताना चाहते हैं. उनका उद्देश्य है कि नई पीढ़ी केवल संविधान के बारे में पढ़े ही नहीं, बल्कि उसके मूल्यों को भी समझे और अपने जीवन में अपनाए. आज के समय में जब लोग अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को लेकर कई बार जागरूक नहीं होते, तब ऐसी पहल लोगों को संविधान की अहमियत समझाने का एक अलग तरीका बन सकती है. यह मंदिर याद दिलाता है कि लोकतंत्र केवल चुनाव या सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसे मूल्यों से भी जुड़ा है. इस अनोखे मंदिर में जलता दीपक केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि संविधान के विचारों और लोकतंत्र के प्रति विश्वास को जीवित रखने का संदेश भी देता है. Advertisementकब अपनाया गया था भारत का संविधान?
भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था, जबकि यह 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ. इसी दिन भारत एक गणतंत्र बना. संविधान तैयार करने में डॉ. भीमराव आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्हें भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकारों में से एक माना जाता है. हर साल 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य लोगों को संविधान के बारे में जानकारी देना और उन्हें इसके मूल्यों के प्रति जागरूक करना है. स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाती है और नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया जाता है. केरल का यह अनोखा मंदिर भी इसी सोच को आगे बढ़ाता है कि संविधान का सम्मान केवल किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए. इसके बताए रास्ते पर चलना, दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना और समाज में समानता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. संविधान आखिरकार सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों को एक साथ जोड़ने वाला भरोसा और साझा संकल्प है.About the Authorमैं निशांत कुमार, News18 Hindi में पत्रकार हूं. फिलहाल मैं यहां ऑफबीट सेक्शन में हूं. मुझे विदेश (इंटरनेशनल) से जुड़ी खबरों में भी गहरी रुचि है. खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे इस ईमेल…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :OtherFirst Published :November 28, 2026, 16:42 ISTऔर पढ़ें

