राष्ट्रवाणी: जानें नेट, कॉटन-शिफॉन साड़ी के साथ कैसा पेटीकोट पहनना चाहिएहर साड़ी के साथ एक सा पेटीकोट नहीं… जानें नेट, कॉटन-शिफॉन साड़ी के साथ कैसा पेटीकोट पहनना चाहिएWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:41 ISTPetticoat Buying Tips: आमतौर पर साड़ी पहनने वाली महिलाएं एक साथ ही कई अलग-अलग रंग के पेटीकोट सिलवाकर या खरीदकर रख लेती है. लेकिन ये तरीका गलत है. क्योंकि साड़ी के फैब्रिक के अनुसार ही पेटीकोट के फैब्रिक होना चाहिए. यहां जानिए इस तरह की साड़ी के साथ कैसा पेटीकोट पहनना चाहिए. ख़बरें फटाफटसाड़ी खरीदते समय हम उसके रंग, डिजाइन, प्रिंट और कपड़े पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन उसके साथ पहने जाने वाले पेटीकोट को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि साड़ी की सही फिटिंग और खूबसूरत लुक के पीछे पेटीकोट का भी बड़ा रोल होता है. अगर पेटीकोट का कपड़ा साड़ी के फैब्रिक के अनुकूल नहीं है, तो साड़ी पहनने के बाद उसका लुक बिगड़ सकता है. कहीं साड़ी जरूरत से ज्यादा फूली हुई नजर आती है, तो कहीं उसकी फिटिंग ठीक नहीं बैठती. इसलिए पेटीकोट खरीदते समय सिर्फ रंग और डिजाइन नहीं, बल्कि उसके कपड़े पर भी ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं कि किस तरह की साड़ी के साथ कैसा पेटीकोट पहनना चाहिए. सिल्क और हैवी साड़ी के साथ पहनें कॉटन पेटीकोट सिल्क और हैवी साड़ियों का लुक काफी रिच और खूबसूरत होता है. इन्हें पहनते समय ऐसे पेटीकोट का चुनाव करना चाहिए, जो साड़ी को अच्छा सपोर्ट दे और उसकी फिटिंग भी सही रखे. इसके लिए कॉटन पेटीकोट एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि पेटीकोट का साइज सही होना चाहिए, ताकि कमर और हिप्स के आसपास परेशानी न हो. Advertisementनेट और ऑर्गेंजा साड़ी के लिए चुनें साटन पेटीकोट नेट और ऑर्गेंजा साड़ियां हल्की और अलग तरह की बनावट वाली होती हैं. इनके साथ पेटीकोट चुनते समय फैब्रिक का खास ध्यान रखना चाहिए. ऐसी साड़ियों के नीचे साटन या शिमर फैब्रिक का पेटीकोट अच्छा लुक दे सकता है. पेटीकोट का रंग साड़ी से मिलता-जुलता रखें, ताकि उसका लुक खराब न हो. शिफॉन और जॉर्जेट साड़ी के साथ पहनें शेपवियर शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियां हल्के और मुलायम कपड़े से बनी होती हैं. इसलिए इनके साथ ऐसा पेटीकोट चुनना चाहिए, जो शरीर पर अच्छी फिटिंग दे और साड़ी को भारी न दिखाए. इसके लिए शेपवियर पेटीकोट अच्छा विकल्प हो सकता है. अगर आप शेपवियर नहीं पहनना चाहती हैं, तो कॉटन-पॉलिएस्टर मिक्स पेटीकोट चुन सकती हैं. कॉटन और लिनेन साड़ी के साथ लें प्योर कॉटन पेटीकोट कॉटन और लिनेन की साड़ियां गर्मियों में रोजाना पहनने के लिए काफी पसंद की जाती हैं. इनके साथ प्योर कॉटन का पेटीकोट अच्छा रहता है. ये आरामदायक होने के साथ साड़ी के फैब्रिक के साथ भी अच्छी तरह मेल खाता है.खरीदते समय पेटीकोट की लंबाई और कमर का साइज जरूर जांचें.About the AuthorSenior Sub Editorशारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 16:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

