राष्ट्रवाणी: जानें खाद-बीज की दुकान खोलने का पूरा गणित, कितनी पूंजी और कौन-सा लाइसेंस जरूरीखाद-बीज की दुकान खोलनी है तो कारोबारी से जानें पूरा गणित, कितनी पूंजी, कौन-सा लाइसेंस और कितनी पढ़ाई जरूरी?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:53 ISTSitamarhi News: खाद, बीज और कीटनाशक की दुकान खोलकर युवा रोजगार शुरू कर सकते हैं. इसके लिए 3 से 5 लाख की पूंजी लग सकती है. इसके अलावा, तीन लाइसेंस, जीएसटी और कृषि या रसायन विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है. जानिए विस्तार से.ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी. कृषि क्षेत्र से जुड़कर खुद का रोजगार शुरू करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की दुकान एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. पुश्तैनी रूप से इस व्यवसाय से जुड़े सफल दुकानदार सुधीर चंद्र कुमार बताते हैं कि एक सामान्य और व्यवस्थित खाद-बीज की दुकान खोलने के लिए कम से कम 3 से 5 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी की जरूरत होती है. इस बजट में दुकान के जरूरी कागजात तैयार करने से लेकर शुरुआती स्टॉक खरीदने तक का पूरा खर्च शामिल है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूंजी का सही प्रबंधन कर कोई भी व्यक्ति इस व्यापार में कदम रख सकता है और जैसे-जैसे ग्राहकों का भरोसा और बिक्री बढ़े, वैसे-वैसे दुकान का विस्तार किया जा सकता है. तीन अलग-अलग लाइसेंस और जीएसटी लेना अनिवार्य सुधीर चंद्र कुमार के अनुसार, सरकारी नियमों के तहत दुकान संचालन के लिए तीन प्रमुख लाइसेंस लेना अनिवार्य है. इनमें उर्वरक (फर्टिलाइजर), बीज (सीड्स) और कीटनाशक (पेस्टिसाइड) के अलग-अलग लाइसेंस शामिल हैं. नियम यह है कि दुकानदार के पास जिस उत्पाद का लाइसेंस होगा, वह केवल उसी की बिक्री कर सकता है. इन तीनों लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पहले व्यापार का जीएसटी (जीएसटी) पंजीकरण कराना और दुकान में तौल के लिए उपयोग होने वाले कांटे का माप-तौल विभाग से लाइसेंस लेना भी जरूरी है. इन सभी कागजी प्रक्रियाओं और लाइसेंस फीस में कुल मिलाकर लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक का खर्च आता है. लाइसेंस के लिए शैक्षणिक योग्यता या एक साल का डिप्लोमा जरूरी खाद-बीज का लाइसेंस हर किसी को आसानी से नहीं मिलता, इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है. आवेदक के पास कृषि (एग्रीकल्चर) में डिग्री या केमिस्ट्री ऑनर्स के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए. सुधीर चंद्र कुमार ने बताया कि यदि किसी युवा के पास ये डिग्रियां नहीं हैं, तो भी उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. ऐसे लोग कृषि से जुड़ा एक साल का डिप्लोमा कोर्स करके भी लाइसेंस के लिए पात्र हो सकते हैं. विभिन्न विश्वविद्यालयों के अनुसार, इस डिप्लोमा कोर्स की फीस लगभग 25 हजार रुपये के आसपास होती है. कोर्स पूरा होने के बाद संबंधित संस्थान द्वारा लाइसेंस बनवाने की पूरी प्रक्रिया में भी मार्गदर्शन दिया जाता है. क्षेत्रीय मांग के अनुसार स्टॉक और 50 हजार नकद रखना जरूरी दुकान में सामान रखने की रणनीति पर बात करते हुए सुधीर चंद्र कुमार कहते हैं कि स्टॉक हमेशा अपने इलाके की खेती और किसानों की मांग को देखकर रखना चाहिए. यदि क्षेत्र में दलहनी फसलों की खेती अधिक होती है तो उसके बीज और दवाएं रखें, वहीं सब्जी उत्पादक क्षेत्रों में सब्जियों के बीज पर ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहता है. खासतौर पर सब्जियों के हाइब्रिड बीज महंगे आते हैं, इसलिए उनके स्टॉक में दो से ढाई लाख रुपये तक की अच्छी पूंजी लग जाती है. इसके अलावा, रोजमर्रा के व्यापारिक लेन-देन और तुरंत माल मंगाने के लिए दुकानदार के पास हमेशा कम से कम 50 हजार रुपये नकद (कैश) सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…Location :Sitamarhi,BiharFirst Published :November 28, 2026, 15:53 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

