Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, चंडीगढ़-मनाली एनएच सहित 535 सड़कें ठप, दुश्वारियां बढ़ीं

August 28, 2025

R Ashwin Retires: आईपीएल से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा

August 28, 2025

चांदनी बिहारपुर में बाघ की दस्तक: दहशत में ग्रामीण, शिकारियों की सक्रियता बनी चुनौती

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»चर्चा में»’’छत्तीसगढ़ – विजन 2047’’ में 25 वर्षों के रोडमेप पर चर्चा
चर्चा में

’’छत्तीसगढ़ – विजन 2047’’ में 25 वर्षों के रोडमेप पर चर्चा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 11, 2024Updated:April 22, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
’’छत्तीसगढ़ – विजन 2047’’ में 25 वर्षों के रोडमेप पर चर्चा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भारत ने 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी प्रभावी कदम उठाना शुरूकर दिया है। इसी क्रम में 15 मार्च को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा ’’छत्तीसगढ़ – विजन 2047’’ कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। राष्ट्रवाणी की संवाददाता जया लक्ष्मी तिवारी कॉन्फ्रेंस के विषय में प्रकाश डाल रही हैं।

रायपुर : ’’अर्थव्यवस्था के विकास के साथ ही हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यह भी है कि हम पर्यावरण के संरक्षण में स्वयं रूचि लेकर योगदान दें। हमारी पुरानी संस्कृति पर्यावरण संरक्षण की रही है। हम पेड़ पौधों, गाय, तालाबों की पूजा करते हैं। हमारा पूरा पारिस्थितिकी तंत्र पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। हमें छोटे-छोटे लाभ को छोड कर सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए औद्योगिक विकास करना है, और यह हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिये बेहद आवश्यक है।’’ यह विचार व्यक्त श्री ओ.पी. चौधरी, मंत्री, आवास एवं पर्यावरण विभाग ने 15 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित ’’छत्तीसगढ़ – विजन 2047’’ पर कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के लिये केवल औद्योगिक गतिविधियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता बल्कि वाहनों से निकलने वाला धूऑ भी इसके लिये जिम्मेदार है। सिवेज वाटर भी हमारी प्राकृतिक जल स्त्रोतों को बूरी तरह प्रदूषित कर रहा है। हमें योजनाबद्ध तरीके से इस प्रकार के प्रदूषण पर रोक लगाने की आवश्यकता है, जिससे कि हम विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार कर सकें। कार्यक्रम में श्री राहुल भगत, सचिव मान. मुख्यमंत्री एवं सुशासन व अभिशरण विभाग ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों का ध्यान रखना है, और यह प्रयास करना है कि हमारे बच्चें स्वस्थ रहें और मुस्कुराते रहें। श्रीमती आर. शंगीता, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग ने ’’छत्तीसगढ़ – विजन 2047’’ पर प्रस्तुतीकरण दिया। अपने प्रस्तुतीकरण में श्रीमती शंगीता ने छत्तीसगढ़ में स्थापित विभिन्न प्रकार के उद्योगों की संख्या व उत्पादन की जानकारी दी। उन्होंने भारत के संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें यह बताया गया है कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, उन्होंने भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें पहले 01 वर्ष फिर 05 वर्ष एवं 25 वर्ष के लिये कार्ययोजना तैयार कर कार्य करना होगा। श्रीमती शंगीता ने 25 वर्षों के रोडमेप पर चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण मण्डल आपका सहयोग करने के लिये तैयार है लेकिन पर्यावरण संरक्षण के लिये आपको भी पहल करनी होगी।

मण्डल के सदस्य सचिव, श्री पी. अरूण प्रसाद ने उद्घाटन भाषण देते हुए विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आना होगा और मिलकर ’’छत्तीसगढ़ – विजन 2047’’ में अपनी भागीदारी देनी होगी। कार्यक्रम में श्री तंबोली अय्याज फकीरभाई, आयुक्त, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल भी उपस्थित थे। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के इंटीग्रेटेड स्टील एवं स्पंज आयरन प्लांट, कोल वॉशरी, ताप विद्युत संयंत्र, कोल माईंस, आयरन ओर माईंस, बड़े हॉस्पिटल, स्पंज आयरन एसोसिएशन, रोलिंग मिल एसोसिएशन, मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन, माईनर मिनरल एसोसिएशन, संयुक्त अपशिष्ट अपवहन सुविधा के राज्य प्रमुख शामिल हुए।कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा मिशन लाईफ़ के अंतर्गत लाइफ प्लेज भी दिलाई गई।

chhattisgarh vision 2047 op chaudhary
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की निगरानी के लिए बना डैशबोर्ड
Next Article गुड़ी पड़वा : नवसंवत्सर का आरंभ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

राष्ट्र

आदिवासियों के जीवन में रचे बसे हैं राम

April 11, 2024
प्रेरणापुंज

शिक्षा में गुणवत्ता के पैरोकार थे श्री हेमचंद यादव

April 11, 2024
लोकनीति

तारीख पर तारीख अब और नहीं…

April 11, 2024
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, चंडीगढ़-मनाली एनएच सहित 535 सड़कें ठप, दुश्वारियां बढ़ीं

August 28, 2025

R Ashwin Retires: आईपीएल से संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं अश्विन, रिपोर्ट में खुलासा

August 28, 2025

चांदनी बिहारपुर में बाघ की दस्तक: दहशत में ग्रामीण, शिकारियों की सक्रियता बनी चुनौती

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.