Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों को राज्य माफ नहीं करेगा: फडणवीस
Blog

शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों को राज्य माफ नहीं करेगा: फडणवीस

atulpradhanBy atulpradhanFebruary 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों को राज्य माफ नहीं करेगा: फडणवीस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें योग्य प्रशासक करार दिया। उन्होंने कहा कि शिवाजी ने एक कल्याणकारी राज्य के संचालन का उदाहरण स्थापित किया था।

फडणवीस ने पुणे जिले के शिवनेरी किले में मराठा सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जो लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने की कोशिश करेंगे, उन्हें उनकी ‘असली जगह’ दिखाई जाएगी और राज्य उन्हें माफ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने न सिर्फ स्वराज्य की स्थापना की, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाई। महान योद्धा शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे जिले की जुन्नर तहसील के शिवनेरी में हुआ था। मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ ंिशदे और अजित पवार ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवनेरी किले में आयोजित ‘पालना अनुष्ठान’ समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

मराठा सम्राट की 395वी जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग किले में एकत्र हुए। किले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘जब कई राजाओं और राज्यों ने मुगल शासन को स्वीकार कर लिया, तो राजमाता जीजाबाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज को ऐसे नेतृत्व के रूप में देखा, जो शोषण और अत्याचार को खत्म करेंगे और लोगों को स्वराज्य की ओर ले जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मां से प्राप्त मूल्यों के साथ शिवाजी महाराज ने सभी समुदायों के लोगों को एकजुट किया और मावलों की एक सेना बनाई। उन्होंने न केवल ‘स्वराज्य’ की स्थापना की, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाई।

फडणवीस ने शिवाजी महाराज के किलों के संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वे मंदिरों से भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन किलों के संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और इन सभी स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक कार्य बल का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल के तहत महाराष्ट्र के 12 किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देने के लिए नामित किया गया है। हाल ही में एक अभिनेता द्वारा योद्धा राजा के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब देते हुए, फडणवीस ने कहा, ‘‘जो लोग शिवाजी महाराज का अपमान करने की कोशिश करते हैं, उन्हें उनकी असली जगह दिखाई जाएगी।

अगर कुछ लोग इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो उन्हें राज्य या शिवप्रेमी (शिवाजी महाराज के अनुयायी) द्वारा माफ नहीं किया जाएगा।’’ अभिनेता राहुल सोलापुरकर ने शिवाजी महाराज के बारे में अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया था। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शिवनेरी किले में अपने भाषण में कहा कि मराठा राजा की जन्मस्थली शिवनेरी के जीर्णोद्धार कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ंिशदे ने कहा कि युवाओं के लिए कई आदर्श हैं, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज आने भावी पीढि़यों के लिए सबसे बड़े आदर्श हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीजेपी विधायक दल की बैठक आज, दिल्ली के मुख्यमंत्री का होगा ऐलान…
Next Article पश्चिम बंगाल में बीते छह महीने में लड़कियों से अपराध के मामले में छह लोगों को मौत की सजा
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.