राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राज्य ब्यूरो, , रायपुर: नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा पूरी हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को मानव सेवा और समर्पण की मिसाल बताते हुए अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पूरी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कालेज भवन और डारमेटरी का भूमिपूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जनजातीय युवाओं, विशेषकर बेटियों को स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया भी शामिल हुए।

