मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को यहां मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत किया. राजभवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात के राज्यपाल को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और वह अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ तेजस एक्सप्रेस से अहमदाबाद से यहां पहुंचे.

राज्यपाल को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया, तथा मुंबई पुलिस ने उन्हें राजभवन में यह सम्मान दिया. विज्ञप्ति में कहा गया कि देवव्रत सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे राजभवन के दरबार हॉल में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version