पुलिस की 15 टीमों ने चलाया था अभियान

राष्ट्रवाणी, 30 अगस्त 2026। शनिवार को पुलिस की 15 टीमों ने शहर में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों में एक साथ व्यापक जांच अभियान चलाया था। इसके बाद आज नॉर्थ जोन पुलिस ने पंडरी में संचालित 2 सेंटरों को पुलिस और नगर निगम की टीम ने सील किया। इनमें मोवा स्थित उषा प्राइड बिल्डिंग में संचालित रिफ्लेक्शन स्पा एवं अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा में आपत्तिजनक वस्तुओं के मिलने और उनके द्वारा लाइसेंस की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया गया था।

यहां जांच के दौरान स्पा सेंटरों के विभिन्न दस्तावेज, कर्मचारियों से संबंधित जानकारी, ग्राहक एवं स्टाफ रजिस्टर, CCTV रिकार्डिंग की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई थी। उक्त जांच के क्रम में संबंधित विभाग द्वारा आज आवश्यक कार्रवाई की गई।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में संचालित विभिन्न संस्थानों के निर्धारित नियमों एवं लाइसेंस की शर्तों के पालन को लेकर लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। स्पा सेंटर संचालकों को पुलिस द्वारा हिदायत दी गई है कि गुमास्ता लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस की शर्तों का पालन करते हुए सेंटर का संचालन करें। सेंटर परिसर में CCTV कैमरे लगाकर उनकी फुटेज सुरक्षित रखें, ग्राहकों का विधिवत रजिस्टर मेंटेन करें एवं ID प्रूफ जरूर लेवें तथा कार्यरत स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करें। जांच के दौरान नियमों के विपरीत कोई संदिग्ध गतिविधि अथवा आपत्तिजनक वस्तु पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version