नयी दिल्ली. अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘थामा’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है.
यह फिल्म दिवाली में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. ‘बधाई हो’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में लीक से हट कर अभिनय करने वाले खुराना ‘थामा’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन ‘मुंज्या’ फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है. खुराना ने कहा कि दिवाली पर फिल्म के रिलीज होने से बहुत खुशी हो रही है.

अभिनेता खुराना (40) ने एक बयान में कहा, ”मेरे लिए दिवाली का मतलब है एकजुटता…, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना…. यह सबसे अच्छा अनुभव होता है. मैं फिल्मों का बहुत बड़ा शौकीन हूं और हर साल दिवाली पर अपने परिवार के साथ सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने की मेरी एक परंपरा है. हम साथ में खूब मस्ती करते हैं और मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि बड़ी संख्या में लोग इन बड़ी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमा घरों में उमड़ते हैं.” उन्होंने कहा, ”इसलिए दिवाली पर ‘थामा’ रिलीज. होना आश्चर्यजनक लगता है. यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज. है और मैं ‘थामा’ के साथ पूरे देश में खुशी बांटने और लोगों का मनोरंजन करने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं.” ‘थामा’ फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और अमर कौशिक हैं. दिनेश विजन की निर्माण कंपनी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इससे पहले हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में बनाई जा चुकी हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version