नयी दिल्ली. अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर की फिल्म ”धुरंधर” के प्रदर्शन से पहले बॉलीवुड में फिल्मों के प्रचार के लिए भारी रकम खर्च करके फिल्म को ब­ढ़ा-च­ढ़ाकर पेश करने की प्रवृत्ति की आलोचना की और कहा कि ‘पेड प्रमोशन’ का यह चलन फिल्म उद्योग के भविष्य को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेगा. अभिनेत्री ने बृहस्पतिवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक ‘नोट’ साझा कर फिल्म के नकारात्मक प्रचार की आलोचना की, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी.

उन्होंने लिखा, ”एक बात है जो मैं बहुत समय से कहना चाह रही थी. मुझे लगता है आज वो दिन है और मुझे कहना ही होगा. फिल्म के प्रमोशन के नाम पर पैसे देने का ये तथाकथित चलन, ताकि फिल्म का अच्छा ‘प्रचार’ हो, वरना ‘वे’ (फिल्म रिलीज होने से पहले ही) लगातार नकारात्मक बातें लिखते रहेंगे, जब तक आप ‘उन्हें’ पैसे नहीं देते. ये एक तरह की जबरन वसूली जैसा लगता है.”

गौतम ने कहा, ”सिर्फ इसलिए कि यह व्यवस्था किसी के लिए भी सुलभ है, चाहे वह किसी फिल्म को ‘प्रचारित’ करने के लिए हो या किसी अन्य अभिनेता/फिल्म के खिलाफ नकारात्मकता फैलाने के लिए, यह एक ऐसी ”महामारी” है जो हमारे उद्योग के भविष्य को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेगी.” ”उरी: द र्सिजकल स्ट्राइक”, ”बाला” और ”विक्की डोनर” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर गौतम ने स्थिति की तुलना दक्षिण सिनेमा उद्योग से की और कहा कि वहां ऐसा देखने को नहीं मिलता क्योंकि कलाकार एकजुट रहते हैं, इसलिए हिंदी सिनेमा में भी कुछ ऐसा ही करने की जरूरत है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version