राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। मुंगेली जिले में दिवंगत टीचर के पेंशन केस से जुड़े काम में लापरवाही बरतना छह अफसर और कर्मचारियों को भारी पड़ गया। लोक शिक्षण संचालनालय ने केस में बड़ी लापरवाही और सरकारी काम में देरी मिलने पर छह अफसर-कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है।

लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने इस बारे में ऑर्डर जारी किया है। मामला शासकीय हाईस्कूल लाखासार में पदस्थ सहायक टीचर विज्ञान अंजनी त्रिपाठी से जुड़ा है। उनका 25 सितंबर 2022 को नौकरी के दौरान निधन हो गया था।

इसके बाद परिवार पेंशन और मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी के केस की प्रोसेस शुरू की गई थी। जांच में पता चला कि साल 2018 में सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग में संविलियन के बाद जो वेतन तय किया गया था, उसकी जांच और अप्रूवल समय पर नहीं कराई गई। देरी से अप्रूवल होने की वजह से ज्यादा पैसा देने और फिर वसूली की नौबत आ गई।

वहीं पेंडिंग पेंशन केस के बारे में संचालनालय को गलत जानकारी भेजे जाने का भी जिक्र ऑर्डर में किया गया है। इस मामले में तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र कुमार सोनी, प्रभारी प्राचार्य रघुनंदन सिंह राजपूत, सहायक ग्रेड-तीन मोतीराम यादव, सहायक ग्रेड-दो त्रिवेणी ध्रुव, सहायक ग्रेड-तीन अशोक ध्रुव और जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस के पेंशन कक्ष प्रभारी और कनिष्ठ लेखा परीक्षक शत्रुघन कुलमित्र को सस्पेंड किया गया है।

सस्पेंशन के दौरान सभी का हेडक्वार्टर संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ऑफिस तय किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version