राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिरगिट्टी क्षेत्र के बड़े बन्नाक तालाब के पास गणेश विसर्जन के बाद लौट रहे युवकों पर नशे में धुत युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया।

घायलों को 30 से अधिक टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को पकड़ लिया है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह के अनुसार घटना गुरुवार रात की है।

नायक गणेश उत्सव समिति के सदस्य गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बड़े बन्नाक तालाब के पास समिति के कुछ सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में धुत कुछ युवकों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी।

सड़क पर खड़े युवकों ने उन्हें विवाद करने से मना किया तो वे और भड़क गए। इसके बाद आरोपितों ने बड़े बन्नाक, महावीर नगर निवासी राहुल सिंह ठाकुर (24), माता चौरा निवासी सिद्धांत ध्रुव (22) समेत तीन युवकों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तीनों युवक लहूलुहान होकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया। डाक्टरों ने घायलों का उपचार किया और उन्हें 30 से अधिक टांके लगाए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में नायक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अनुज, शेखर कांति, करण रजक सहित अन्य युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे किसी बड़ी पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है।

प्रारंभिक जांच में नशे की हालत में विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार और अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर में भी गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया।

गोंड़पारा और सरकंडा क्षेत्र से आए कुछ युवक आपस में गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे युवकों को पकड़ लिया।

पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिल्हा पुलिस ने वाहनों में अतिरिक्त लोहे के एंगल लगाने पर दो माजदा वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार रोहित साहू के माजदा और चैनदास मानिकपुरी के माजदा में डीजे लोड करने के लिए वाहन के दाएं-बाएं और ऊपर अतिरिक्त एंगल लगाए गए थे।

इससे दुर्घटना की आशंका थी। दोनों मामलों में धारा 130(3)/177, 194(1)(ए) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहनों को धारा 207 के तहत जब्त किया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version