राष्ट्रवाणी: गौतम अदाणी ने महज 72 घंटे में चीन के झांग यिमिंग को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज वापस हासिल कर लिया है। गौतम अदाणी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी ने एशिया के सबसे अमीर का ताज वापस पाया। चीन के झांग यिमिंग को 72 घंटे में पछाड़ा अदाणी ने।
अदाणी की नेटवर्थ 106 अरब डॉलर हुई, झांग 105 अरब डॉलर। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप सोच रहे हैं कि एशिया के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी हैं या फिर चीन झांग यिमिंग, तो अपना सामान्य ज्ञान फिर से अपडेट तक लीजिए। तीन दिन पहले गौतम अदाणी से छिना ‘एशिया के सबसे अमीर’ का ताज अब उनके पास वापस लौट आया है।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने महज 72 घंटे के अंदर अपना खोया हुआ रुतबा फिर से हासिल कर लिया है। मंगलवार को चीन की लोकप्रिय कंपनी बाइटडांस (Bytedance) जो टिकटॉक की पैरेंट कंपनी है, के को-फाउंडर झांग यिमिंग (Zhang Yiming) ने गौतम अदाणी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का रुतबा हासिल कर लिया था।
लेकिन यह बढ़त ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। गुरुवार को अदाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी से गौतम अदाणी की संपत्ति में 1.22 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब अदाणी की कुल नेटवर्थ 106 अरब डॉलर हो गई है, जबकि झांग यिमिंग 105 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
इसके साथ ही अदाणी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 18वें स्थान पर आ गए हैं, और झांग 19वें स्थान पर हैं। मंगलवार को शेयर बाजार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। इस गिरावट के चलते एक ही दिन में गौतम अदाणी को 4.44 अरब डॉलर (करीब 42,000 करोड़ रुपये) का बड़ा झटका लगा था।
उनकी संपत्ति घटने से वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में 20वें स्थान पर खिसक गए थे और एशिया के नंबर वन रईस का ताज छिन गया था। एशिया में जहां अदाणी और झांग के बीच मुकाबला चल रहा है, वहीं दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क एक नया इतिहास रचने के करीब हैं। गुरुवार को स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में आए उछाल से मस्क की दौलत में 23 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ।
उनकी कुल नेटवर्थ अब 954 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और वह ट्रिलियनेयर (खरबपति) बनने से केवल 46 अरब डॉलर दूर रह गए हैं।
