राष्ट्रवाणी: Lava ने अपने नए 5G फोन Lava Virat Curve को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले और …और पढ़ें 6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन लॉन्च, बैक पैनल पर मिनी डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Lava ने इंडियन मार्केट में अपने Virat पोर्टफोलियो में नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Lava Virat Curve के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस में कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिल रहा है। इस डिवाइस की खासियत इसका रियर Mini Display है, जो कैमरा मॉड्यूल के पास मिल रहा है।
साथ ही इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो Lava Virat Curve के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर्स के साथ फोन को आप सिर्फ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
डिवाइस की सेल 28 सितंबर 2026 शाम 7 बजे से फ्लिपकार्ट पर स्टार्ट होगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lava Virat Curve में 6.67 इंच की FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें आपको 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा।
डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस में Al-Si DT Star 2 कवर ग्लास की प्रोटेक्शन मिल रही है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों पैनल पर कर्व्ड डिजाइन मिल रहा है, जिससे इसे होल्ड करने पर बेहतर ग्रिप मिलती है।
डिवाइस के बैक पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिल रही है। फोन को दो कलर Heritage Indigo और Makrana Ivory में पेश किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल रही है।
डिवाइस की सबसे खास बात इसमें मिलने वाली सेकेंडरी Mini Display है, जिसे रियर कैमरा मॉड्यूल के पास फिट किया गया है। इस छोटे AMOLED डिस्प्ले के जरिए यूजर्स बिना प्राइमरी स्क्रीन ओपन किए इनकमिंग कॉल और नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। यहां से म्यूजिक कंट्रोल, बैटरी परसेंट, चार्जिंग इंडिकेटर, टाइम और कस्टम टेक्स्ट दिखेंगे।
परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 6GB तक LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में 6GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन सपोर्ट भी है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए डिवाइस के रियर में डुअल कैमरा है, जिसमें Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP कैमरा है। साथ ही इसमें EIS और LED फ्लैश मिल रही है। फोन में 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल रहा है।
सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि बॉक्स में 33W चार्जर मिल रहा है।

