राष्ट्रवाणी: Xiaomi 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स स्मार्टफोन 23 सितंबर को चीन में लॉन्च होंगे, जिनमें डुअल 200MP Leica कैमरा …और पढ़ें Xiaomi के दो नए 5G फोन: 8,500 mAh बैटरी, 200MP Leica कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Xiaomi जल्द ही चीन में अपने नेक्स्ट GEN फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इन डिवाइस को Xiaomi 18 प्रो और Xiaomi 18 प्रो मैक्स के नाम से 23 सितंबर को पेश करने वाली है। फोन में बेहतरीन कैमरा, लार्ज डिस्प्ले और बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
खासकर प्रो मैक्स को एक अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जाएगा। फोन में डुअल 200MP Leica कैमरा सेटअप और 8,500mAh की बैटरी देखने को मिलने वाली है। दोनों डिवाइस में कल लॉन्च होने वाली फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन चिप्स देखने को मिलने वाली है।
Xiaomi ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Xiaomi 18 प्रो सीरीज चीन में 23 सितंबर को शाम 7 बजे वहां के समय के अनुसार यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी भी मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में डुअल 200MP Leica कैमरा सिस्टम देखने को मिलने वाला है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
सेंसर साइज, ऑप्टिकल जूम और वीडियो कपाबिलिटिस जैसी डिटेल्स अभी कन्फर्म नहीं हुई है। दोनों स्मार्टफोन में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 2nm प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है, हालांकि Xiaomi ने ऑफिशियल तौर पर चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस सीरीज में बैटरी कैपेसिटी इसकी एक और बड़ी खासियत हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 प्रो में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि प्रो मैक्स में 8,500mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों में Xiaomi की GSR VIII सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का यूज होने की उम्मीद है, जिसमें 32% सिलिकॉन कंटेंट होगा।

