राष्ट्रवाणी: भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे टी20 मैच के ब्रेक में 1992 की फिल्म ‘विश्वात्मा’ का गाना रिपीट पर चल रहा है। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में इस समय अफगानिस्तान और भारत का टी20 (Ind vs Afg t20) फाइनल मैच चल रहा है।
तीन मैचों की सीरीज को इंडिया 2-1 से लीड कर रही है। इतने क्रूशियल मैच में अगर बीच में ऐड आ जाए तो बड़ा खराब लगता है लेकिन कई बार ये मनोरंजक भी होता है। अगर आप ट्रू क्रिकेट फैन हैं तो आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी।
टी 20 मैच के ब्रेक में सनी देओल और दिव्या भारती का एक गाना रिपीट पर चल रहा है। हम बात कर रहे हैं साल 1992 में आई फिल्म ‘विश्वात्मा’ (Vishwatma) के गाने ‘सात समंदर पार’ (Saat Samundar Paar) की। ब्रेक में ला ला ला… (La La La) की आवाज से तो आप वाकिफ होंगे ही।
इस फिल्म में सनी देओल और दिव्या भारती के अलावा गुलशन ग्रोवर, नसीरुद्दीन शाह भी नजर आए थे। गाने को आवाज दी थी 90s की पॉपुलर सिंगर साधना सरगम ने। विजू शाह ने इसका म्यूजिक दिया था और आनंद बक्शी ने इसके बोले लिखे थे।
सात समंदर पार गाना बताता है कि प्यार अगर सच्चा हो तो उसमें बहुत दूरी या बड़ी बाधा कोई मायने नहीं रखती है। नायिका अपने प्रेमी के लिए हर सीमा और दूरी को पार करके उसके पास चली आती है। गाना एक बेहतरीन डांस नंबर और एनर्जेटिक सॉन्ग के तौर पर देखा जाता है।
‘विश्वात्मा’ (Vishwatma) 1992 में बनी एक एक्शन-थ्रिलर हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन राजीव राय ने किया था। यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस अफसर और उसके साथी की कहानी है, जो अपने भाइयों की मौत का बदला लेने केन्या जाते हैं।
