राष्ट्रवाणी: अब एआई को बार-बार निर्देश देने की जरूरत नहीं! एप्पल बना रहा ऑटोनॉमस एजेंटऐपल बना रहा ऐसा एआई एजेंट जो खुद करेगा ऐप्स और वेबसाइट पर काम, Siri से होगा ज्यादा स्मार्टWritten by:Powered by :Last Updated:November 22, 2026, 10:32 ISTऐपल एक नए एआई एजेंट पर काम कर रहा है, जो यूजर के निर्देश पर ऐप्स, वेबसाइट और डिवाइस के बीच खुद कई स्टेप वाले काम पूरे कर सकेगा. यह एआई वेब सर्च, ऐप कंट्रोल, कोड लिखने और गलतियां ठीक करने जैसे काम कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एआई एजेंट के साथ Siri को भी बेहतर बनाने और Mac पर दूसरे एआई टूल्स की परमिशन प्रक्रिया सख्त करने की तैयारी कर रही है.ख़बरें फटाफटSiri को मिलेगा बड़ा एआई अपग्रेड, कैब और रेस्टोरेंट बुकिंग जैसे काम होंगे पहले से आसानऐपल अपने एआई सिस्टम को और स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी एक ऐसे एआई एजेंट पर काम कर रही है, जो यूजर्स के कहने पर अलग-अलग ऐप्स, वेबसाइट और डिवाइस के बीच काम पूरा कर सकेगा. मौजूदा Siri की तरह हर स्टेप पर यूजर से निर्देश लेने के बजाय, यह एआई खुद काम की योजना बनाकर कई स्टेप्स वाले टास्क पूरे करने की क्षमता रखेगा. हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है और ऐपल ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐप्स और वेबसाइट के बीच खुद काम करेगा एआई Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल एक ऐसे एआई असिस्टेंट को तैयार कर रहा है, जो वेब पर जानकारी खोजने, ऐप्स चलाने, डिवाइस के अलग-अलग फीचर्स इस्तेमाल करने और कोड लिखने या उसमें मौजूद गलतियां ठीक करने जैसे काम कर सकेगा. कंपनी की एक जॉब लिस्टिंग से इस प्रोजेक्ट का हिंट मिला है. ऐपल इस एआई असिस्टेंट के विकास की जिम्मेदारी संभालने के लिए सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर की तलाश कर रहा है. इसका मकसद ऐसा एआई तैयार करना है, जो यूजर के निर्देश मिलने के बाद खुद आगे के काम तय कर सके. Advertisementयह असिस्टेंट ब्राउजर, ऐप्स, कमांड लाइन और ऑनलाइन सर्विसेज के साथ काम कर सकता है. जरूरत पड़ने पर यह किसी काम के लिए अलग एआई एजेंट्स की मदद भी ले सकेगा. यानी बड़े टास्क को छोटे हिस्सों में बांटकर उन्हें पूरा करने की क्षमता इसमें हो सकती है. ऐपल इस सिस्टम में सुरक्षा को भी अहमियत दे रहा है. एआई को किसी अकाउंट, पासवर्ड या निजी जानकारी तक पहुंच देने से पहले परमिशन की जरूरत होगी. इसके अलावा, सैंडबॉक्सिंग और यूजर को एआई की गतिविधियों की जानकारी देने जैसे सुरक्षा उपाय भी शामिल किए जा सकते हैं. रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि ऐपल इस असिस्टेंट को अगले साल के आखिर तक पेश करने पर विचार कर सकता है, लेकिन फिलहाल कोई लॉन्च टाइमलाइन तय नहीं है. दूसरे एआई एजेंट्स के लिए Mac पर बढ़ेगी परमिशन की जरूरत दिलचस्प बात यह है कि ऐपल जहां अपना एआई एजेंट विकसित कर रहा है, वहीं Mac पर दूसरे एआई टूल्स के लिए कंप्यूटर कंट्रोल की परमिशन प्रक्रिया भी सख्त कर रहा है. macOS 27.3 बीटा में एआई टूल्स को कंप्यूटर कंट्रोल करने की अनुमति देने से पहले नए चेतावनी स्क्रीन दिखाई जा रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ChatGPT के कंप्यूटर कंट्रोल फीचर को चालू करने के लिए अब पहले के चार स्टेप्स के मुकाबले 14 स्टेप्स पूरे करने पड़ते हैं. ऐपल का कहना है कि इन बदलावों का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा बनाए रखना है. हालांकि, इससे दूसरी एआई कंपनियों को चिंता है कि Mac पर उनके टूल्स इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है. इसके अलावा, ऐपल iOS 27.3 में Siri को थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ बेहतर तरीके से जोड़ने पर भी काम कर रहा है. इससे Siri के जरिए कैब या रेस्टोरेंट बुक करने जैसे काम आसान हो सकते हैं, लेकिन यह अभी पूरी तरह ऑटोनॉमस एआई एजेंट नहीं होगा, जो कई ऐप्स में खुद योजना बनाकर कठिन काम पूरा कर सके.About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 10:32 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

