नयी दिल्ली. अजय देवगन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’, दो अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं ने इसकी घोषणा की. फिल्म के लेखक अभिषेक पाठक ही इसका निर्देशन भी कर रहे हैं. फिल्म ‘स्टार स्टूडियो18’ द्वारा प्रस्तुत की जा रही है. वहीं, आलोक जैन, अजित अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक इसके निर्माता हैं.

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सलगांवकर’ की अपनी प्रसिद्ध भूमिका में नजर आएंगे. उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और अक्षय खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे. निर्माताओं ने रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक टीजर साझा किया. इसके कैप्शन में लिखा है, “दृश्यम3 दृश्यम डे पर. आखिरी हिस्सा बाकी है. 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में.” ‘दृश्यम’ का पहला भाग 2015 में और दूसरा 2022 में रिलीज हुआ था. यह फिल्म शृंखला मूल रूप से जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्मों की हिंदी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी की मुख्य भूमिका निभाई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version