राष्ट्रवाणी: लता मंगेशकर ने 53 साल पहले बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक गीत गाया था जो आज भी लोगों के दिलों पर …और पढ़ें एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की रूहानी आवाज हर किसी के दिलों पर आज भी राज करती है। ये लता जी की आवाज का ही जादू था कि जो कोई उसको सुनता उनका दीवाना हो जाता।

लता दीदी ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग भाषाओं में कुल 30,000 गाने गाए। अपनी इस पूरी जर्नी में लता जी ने क्लासिकल से लेकर देशभक्ति तराने, भजन, रोमांटिक सॉन्ग, विरह और उदासी के कई सारे गीत गाए हैं। आज आपको लता मंगेशकर के ऐसे ही एक बेहद चुलबुले और सॉफ्ट गाने के बारे में बताएंगे जिसे जिसने भी सुना वो उसका दीवाना हो गया।

हम बात कर रहे हैं साल 1973 में आई फिल्म ‘अनामिका’ (Anamika) के गाने ‘बाहों में चली आओ’ (Bahon Mein Chale Aao Ki) की। इस गाने में संगीत दिया था आर डी बर्मन ने और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से मानों इसमें जान ही डाल दी। बाहों में चली आओ में आपको जया बच्चन (Jaya Bachchan) और संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा।

इसके खूबसूरत बोल मजरूह सुल्तानपुरी (Majrooh Sultanpuri) ने लिखे थे। यह गाना हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन क्लासिक रोमांटिक गानों में गिना जाता है। अपनी कोमलता, मस्ती भरे अहसास और इसमें कहीं कहीं नजर आ रही वो सकुचाहट इसे और जीवंत बनाती है।

इस फिल्म में कुल 5 गाने थे और आर डी बर्मन ने ही इसका पूरा एल्बम तैयार किया था। अनामिका एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसकी कहानी एक रहस्यमयी महिला और एक लेखक के इर्द-गिर्द घूमती है। मूवी का क्लाइमैक्स बेहद शानदार है जो आपके लिए सरप्राइज पैकेज का काम करेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version