राष्ट्रवाणी: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में एक युवक के 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवक करीब सात घंटे तक टॉवर पर ही घूमता रहा और नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

इस दौरान उसकी पत्नी, बच्चे और ग्रामीण उसे लगातार समझाते रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी सामने आया है। 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक
घटना करतला थाना क्षेत्र के नोन्दरहा बरकोंना गांव की है। यहां देव सिंह राठिया नाम का युवक कथित तौर पर शराब के नशे में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया।

देखते ही देखते वह करीब 150 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पत्नी और बच्चे घंटों लगाते रहे गुहार
बताया गया कि देव सिंह दो बच्चों का पिता है।

उसके टॉवर पर चढ़ने के बाद पत्नी, बच्चे और गांव के लोग नीचे खड़े होकर उसे उतरने के लिए समझाते रहे। युवक कभी टॉवर के ऊपर तो कभी नीचे की ओर आता-जाता रहा। परिजन घंटों उससे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ।

खबर फैलते ही मौके पर जुटी सैकड़ों की भीड़
युवक के टॉवर पर चढ़ने की खबर आसपास के गांवों में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी की नजरें टॉवर पर मौजूद युवक पर टिकी थीं।

किसी अनहोनी की आशंका के चलते माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार को भी बुलाया गया।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश की। परिजनों और ग्रामीणों ने भी उसे नीचे आने के लिए मनाया। 7 घंटे बाद सकुशल नीचे उतरा युवक
करीब सात घंटे तक चले मान-मनौव्वल और समझाइश के बाद आखिरकार युवक टॉवर से नीचे उतर आया।

उसके सकुशल नीचे आने के बाद परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान टॉवर पर युवक के चढ़ने और नीचे उतारने की कोशिशों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version