राष्ट्रवाणी: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने की वजह से हुई थी। दिशा सालियान मर्डर केस में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर रिया चक्रवर्ती और डिनो मोरिया के खिलाफ भी एफआईआर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पू्र्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली सहित अन्य लोगों के साथ-साथ शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिशा सालियान के पिता के वकील ने मंगलवार को कहा, ‘आज, हमने सीपी कार्यालय में एक लिखित शिकायत (प्राथमिकी (एफआईआर)) दर्ज की है और जेसीपी क्राइम ने इसे स्वीकार कर लिया है।

आरोपी हैं-आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया (Dino Morea), सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) और उनके बॉडीगार्ड, परमबीर सिंह, सचिन वाजे और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सभी इस एफआईआर में आरोपी हैं’। #WATCH | Disha Salian Murder case | Mumbai: Disha Salian’s father Satish Salian’s advocate, Nilesh Ojha says, “… Today, we have filed a written complaint to the CP office and the JCP Crime accepted it and this complaint is the प्राथमिकी (एफआईआर) now… Accused are Aaditya Thackeray, Dino… pic.twitter.com/dzfPszOR9v उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘परमबीर सिंह इस मामले में लीपापोती करने वाले मुख्य मास्टरमाइंड थे।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए झूठ गढ़ा। पूरी डिटेल एफआईआर में है। एनसीबी के जांच पत्र से साबित होता है कि आदित्य ठाकरे ड्रग कारोबार में शामिल थे, इस एफआईआर में उसके बारे में डिटेल दी गई है’।

इस घटना को हुए 6 साल हो गए हैं और इसे सिर्फ एक एक्सीडेंटल डेथ करार देने के लिए कोर्ट ने पुलिस की निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला । इस महीने की शुरुआत से पहले भी मुंबई हाई कोर्ट ने दिशा की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। दिशा सालियान, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं।

8 जून 2020 को यानी सुशांत की मौत के ठीक 6 दिन पहले सालियान की मुंबई के मलाड इलाके में एक बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई थी। इसके बाद उनकी मौत को एक एक्सीडेंटल डेथ बताया गया था। सुशांत सिंह की उनके अपार्टमेंट में हुई संदिग्ध मौत के बाद से दोनों की डेथ के बीच कोई कनेक्शन होने की अटकलें शुरू हो गई थीं।

वहीं सुशांत के केस में सीबीआई ने एक क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी थी जिसमें उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया, हालांकि भी इस पर सुनवाई होना बाकी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version