राष्ट्रवाणी: हिंदी साहित्य के भक्तिकाल के एक प्रसिद्ध कवि तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस की चौपाई पर आधारित रामायण शो का धार्मिक गीत बना था। रामायण का टाइटल सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण का पहला गाना जय जय राम… (Jai Jai Ram) मेकर्स की तरफ से सोमवार को रिलीज कर दिया गया है।

इस गीत को सोशल मीडिया पर ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच जब भी बात रामायण के आइकॉनिक टाइटल सॉन्ग्स की जाएगी, तो उसमें रामांनद सागर (Ramanad Sagar) के कल्ट माइथोलॉजिकल टीवी शो रामायण के शीर्षक गीत का नाम जरूर शामिल होता है, जो पिछले 39 सालों से श्रोताओं का पसंदीदा बना हुआ है।

साल 1987 में दूरदर्शन टीवी चैनल पर रामानंद सागर द्वारा रामायण टीवी शो को पेश किया गया था। इसके बाद से कई बार इसे डीडी नेशनल पर री-टेलीकास्ट किया जा चुका है। शो की कास्ट के साथ-साथ इसका टाइटल सॉन्ग मंगल भवन अमंगल हारी… (Mangal Bhavan Amangal Hari), जो धारावाहिक के प्री क्रेडिट सीन्स में मौजूद रहता था, वो आज भी जनता का फेवरेट माना जाता है।

ये धार्मिक गीत रामायण के रचियता तुलदीदास द्वारा रचित रामचरित मानस की चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रहु सु दशरथ अजिर बिहारी’ से लिया गया। जिसे महान संगीतकार और गायक रविंद्र जैन ने अमर किया है। अपने दिल को छू जाने वाले म्यूजिक और मधुर आवाज के दम पर रवींद्र जैन ने रामायण टीवी सीरियल के इस टाइटल सॉन्ग को अद्भुत बनाया, जो आज भी रामायण पर बनने वाली फिल्मों और धारावाहिकों के गीतों पर भारी पड़ता है।

इस तरह से रामानंद सागर के रामायण शो (Ramayan Tv Show) का ये गाना बनकर तैयार हुआ था। आज भी इसे लोग काफी पसंद करते हैं और भजन की प्लेलिस्ट में इस गीत को शामिल रखते हैं। इसी वजह ये एक कल्ट क्लासिक गीत भी माना जाता है।

आने वाले समय में रामायण पर आधारित कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इनमें सुपरस्टार रणबीर कपूर की 4000 करोड़ रामायण (Ramayana) के अलावा सोशल मीडिया की फेमस इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा की महाकाव्य श्री रामायण कथा (Mahakavya Shri Ramayan Katha) के नाम शामिल हैं, जो आने वाले दिनों में रिलीज की जाएंगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version