कोच्चि. पेरुम्बवूर में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी अलग रह रही पत्नी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कलामस्सेरी निवासी शारूक ए. बी. के रूप में हुई है और वैवाहिक जीवन में खटास आने के कारण वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था.

महिला को उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो के सोशल मीडिया मंचों पर साझा किए जाने का पता लगा और इसके बाद उसकी शिकायत के आधार पर इसी वर्ष फरवरी में मामला दर्ज किया गया था. घटना के समय महिला पेरुम्बवूर में किराए के एक कमरे में रह रही थी. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद से फरार शारूक को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया और इसके बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version