राष्ट्रवाणी: दीया मिर्जा के बाद आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दीवाली पर पटाखे जलाने वाले लोगों को एंटी नेशनल …और पढ़ें सोनी राजदान ने पटाखे जलाने वालों को कहा ‘देशद्रोही’/ फोटो- इंस्टाग्राम एयर पॉल्यूशन को लेकर आलिया की मां ने जताई चिंता दीया मिर्जा के दीवाली वीडियो के लेकर हुआ था बवाल एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
दीवाली का त्यौहार आने वाला है और बढ़ता हुआ एयर पॉल्यूशन पूरे देशभर एक बार फिर बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे हैं, जो लोगों से आगे बढ़कर ये अपील कर रहे हैं कि वह शुभ दिन के मौके पर पटाखे न जलाए। कुछ दिनों पहले दीया मिर्जा का एक वीडियो सामने आया था,जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।
उनके बाद अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे जलाने वाले लोगों को देशद्रोही कह दिया। दीया मिर्जा के बाद सोनी राजदान ने दीवाली के पटाखों की वजह से एयर पॉल्यूशन को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “किसी भी यंग बच्चों के माता-पिता आपको ये बात बताएंगे की वायु प्रदूषण की वजह से उन्हें कितनी दिक्कत हो रही है।
कितने बच्चे हैं जो बीमारी की वजह से अपना स्कूल मिस कर रहे हैं।” सोनी राजदान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “तो ऐसै हालातों के बीच आप मुझे ये कह रहे हो कि दीवाली पर पटाखे फोड़ना सही है, तो मैं बस यही कहूंगी कि मुझे इसमें एंटी लाइफ, एंटी हेल्थ और हां एंटी नेशनल वाली चीज लगती है। हेल्थ एक च्वाइस है, जिसे हम अपने बच्चों के लिए चुनते हैं, तो आइए हम सब मिलकर सही चीज चुने।” सोनी राजदान के इस पोस्ट पर कोई भी उन्हें ट्रोलिंग का शिकार न बना सके, इसलिए उन्होंने अपना कमेंट बॉक्स ऑफ कर दिया।
उनका ये मैसेज दीया मिर्जा के एक वीडियो पर हुए भारी विवाद के बाद आया है।जिन्हें दीया मिर्जा के इस विवाद के बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने बीएमसी के लिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें दीवाली सेलिब्रेशन के साथ-साथ अपने पर्यावरण और स्वास्थ के बारे में भी सोचना है।
पटाखों से होने वाला ध्वनि और वायु प्रदूषण हम सभी के लिए हानिकारक है। A post shared by Yashwant Killedar (@yashwantkilledar) उन्होंने सबसे ये गुजारिश की कि वह दीवाली को खुशियों के साथ मनाए, शोरगुल के साथ नहीं। उनकी इस वीडियो पर कई लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने उसे डिलीट कर दिया।

