राष्ट्रवाणी: अभिनेता राजपाल यादव ने हाल ही में ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शो में अपनी फिल्मों की सफलता का अनोखा राज बताया। राजपाल यादव ने पिटाई को बताया अपना लकी चार्म राजपाल यादव ने हिट फिल्मों का राज खोला राजपाल यादव ने इसे बताया अपना लकी चार्म रोहित शर्मा के शो में किया मजेदार खुलासा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने हाल ही में अपनी हिट फिल्मों के पीछे के एक अनोखे ‘लकी चार्म’ का खुलासा किया। ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शो के दौरान राजपाल यादव ने अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ मजेदार बातचीत शेयर की। राजपाल यादव ने याद किया कि कई फिल्मों में उनकी पिटाई हुई है।
बातचीत के दौरान, रोहित ने गौर किया कि ‘भागम भाग’, ‘खट्टा मीठा’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कई सफल फिल्मों में राजपाल को अक्सर फिजिकल कॉमेडी के दौरान मार-पिटाई झेलनी पड़ी है। इसके बाद उन्होंने मजाक में राजपाल से पूछा कि क्या पिटना ही उनका ‘लकी चार्म’ बन गया है? रोहित ने पूछा, ‘राजपाल सर, आपकी ‘भागम भाग’, ‘खट्टा मीठा’, ‘भूल भुलैया’ और भी कई फिल्मों में एक चीज कॉमन रही है, आपकी पिटाई।
क्या पिटाई आपका लकी चार्म है?’ रोहित की बात से सहमत होते हुए, राजपाल ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘हां, जिस फिल्म में मेरी पिटाई होती है, वह फिल्म हिट हो जाती है।’ उनके इस अप्रत्याशित जवाब ने सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया, और दर्शक खुशी में तालियां बजाने लगे।
बता दें कि राजपाल यादव ने कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। ये बात बहुत ही प्रचलित है कि फिल्मों में अक्सर उनकी पिटाई होती है। साल 2006 की फिल्म ‘भागम भाग’ में, उनका किरदार ‘गुलु’, अक्षय कुमार और गोविंदा के साथ कई मजेदार स्थितियों में फंस जाता है।
साल 2007 की फिल्म ‘भूल भुलैया’ में, ‘छोटे पंडित’ के रूप में उनका अभिनय काफी यादगार रहा। इसी तरह, 2010 की फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। राजपाल फिल्म की कॉमेडी का हिस्सा रहे।
‘हंगामा’, ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ और ‘चुप चुप के’ से लेकर ‘ढोल’, ‘पार्टनर’, ‘दे दना दन’ और ‘फिर हेरा फेरी’ तक, राजपाल ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

