राष्ट्रवाणी: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर अपकमिंग फिल्म धर्मन में एक और एक्ट्रेस की एंट्री की खबर सामने आ रही है। रजनीकांत की अगली फिल्म धर्मन (फोटो क्रेडिट- एक्स) रजनीकांत की फिल्म में इस एक्ट्रेस की एंट्री जेलर 2 के बाद धर्मन एक्टर की अगली मूवी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) फिल्मों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। जेलर 2 की अपार सफलता के बाद आने वाले समय में वह फिल्म धर्मन में नजर आएंगे, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है। हाल ही में धर्मन में नयनतारा की एंट्री हुई थी और अब फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस की जानकारी सामने आ रही है।
रजनीकांत स्टारर धर्मन (Dharman) की दूसरी अभिनेत्री की एंट्री को लेकर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक एलान किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी अदाकारा है। लंबे समय से रजनीकांत का नाम फिल्म धर्मन को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है।
इस मूवी का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं, जो इससे पहले ड्रैगन जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं। बुधवार को धर्मन के मेकर्स की तरफ से एक्स हैंडल पर फिल्म की नई लीड एक्ट्रेस का आधिकारिक एलान हुआ है और वह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि साउथ की उभरती हुईं अदाकारा श्रीलीला (Sreeleela) हैं।
जी हां रजनीकांत की आने वाली फिल्म धर्मन में श्रीलीला का नाम भी शामिल हो गया। इससे पहले मेकर्स नयनतारा के नाम पर मुहर लगाई है। मालूम हो कि बतौर एक्ट्रेस श्रीलाला महेश बाबू स्टारर फिल्म गुंटूर कारम और पुष्पा 2 के आइटम सॉन्ग में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं।
इतना ही नहीं आने वाले समय में वह बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के साथ भी एक रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगी। SHE’S GOT THE SPARK SHE’S GOT THE PATAKA Welcoming the gorgeous @sreeleela14 to DHARMAN #Dharman #KettaPaiyanSir #SuperstarRajinikanth #KamalHaasan @rajinikanth @ikamalhaasan #Mahendran #Nayanthara @Dir_Ashwath @rudhofficial @anbariv @iYogiBabu @SimranbaggaOffc @sreeleela14 #RaashiKhanna @nikethbommi #KarthikRajkumar @PradeepERagav @kabilanchelliah @ShruthiManjari @APIfilms @homescreenent @saregamasouth @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram बात की जाए रजनीकांत की धर्मन की रिलीज डेट के बारे में तो फिलहाल इसकी आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है।
लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल गर्मियों के सीजन में इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा सकता है।

