राष्ट्रवाणी: All Schools Closed Today in Chhattisgarh | Phhoto Credit: एआई रायपुर: All Schools Closed Today in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश (CG Heavy Rain Alert) हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं और कई जगहों पर बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई है।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान (Cyclone Arnab Storm) अर्नब का प्रभाव बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा हैं। जिसकी वजह से प्रदेशभर में गुरुवार से बारिश का दौर जारी है और आज शनिवार को भी पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। हालात को देखते हुए सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दे दिए हैं।

साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद (CG Schools Closed Today) करने का ऐलान कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और सभी जिला कलेक्टरों को आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। (Schools Closed Today in Uttarakhand) उन्होंने बस्तर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। साय ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की लगातार निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि निचले इलाकों तथा नदी-नालों के आसपास बसे गांवों और बस्तियों पर विशेष नजर रखी जाए।

जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की आशंका होने पर लोगों को समय रहते सचेत किया जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत एवं बचाव दलों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रखने को कहा है।

साय ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित आश्रय, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने जिला कलेक्टरों से मैदानी अमले को सक्रिय रखने तथा स्थानीय स्तर पर मिलने वाली प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

साय ने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों, उफनती नदियों-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों पर नहीं जाने तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 25, 2026 इसके अलावा भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में देहरादून जिला मजिस्ट्रेड ने आदेश जारी किया है जारी आदेश में कहा गया है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25.09.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26.09.2026 एवं 27.09.2026 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की अधिक सम्भावना व्यक्त की गयी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 26.09.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 26.09.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल 26 सितंबर (शनिवार) को जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल 26 सितंबर (शनिवार) को जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

pic.twitter.com/HpPOC8v4v4 — Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) September 25, 2026

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version