राष्ट्रवाणी: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई शानदार …और पढ़ें अमेजन Great Indian Festival सेल शुरू: आईफोन, वनप्लस समेत इन 5 स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी डील्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

अमेजन Great Indian Festival सेल आज यानी 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। फेस्टिव सीजन की इस बड़ी सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई शानदार डील्स देखने को मिल रही हैं। सेल के दौरान सैमसंग, Redmi, वनप्लस, Lava और एप्पल जैसे बड़े ब्रांड्स के चुनिंदा स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमने आपके लिए अमेजन सेल की 5 सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिन पर नजर डालना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानें… सैमसंग का ये फ्लैगशिप फोन अमेजन की सेल में काफी सस्ता मिल रहा है।

वैसे तो इस फोन की कीमत ₹1,29,999 से शुरू होती है लेकिन अभी आप इस फोन को बिना ऑफर के सिर्फ ₹94,999 में खरीद सकते हैं। साथ ही कंपनी इस फोन पर 10 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है जिससे फोन की कीमत सिर्फ ₹84,999 रुपये रह जाती है। वहीं, एक्सचेंज में आप 70 हजार रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

लिस्ट का अगला फोन एप्पल का आईफोन 16 है जो अमेजन की सेल में काफी सस्ता मिल रहा है। वैसे तो अब इस फोन की कीमत ₹89,900 रुपये है लेकिन सेल में अभी आप इसे सिर्फ ₹76,999 रुपये में खरीद सकते हैं। SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ तो आप इस फोन पर 1250 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी।

अमेजन की सेल में वनप्लस Nord 6 पर भी अच्छा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इस फोन की कीमत वैसे तो ₹52,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप इस फोन को सिर्फ ₹44,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर भी SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

एक्सचेंज ऑफर में 42 हजार रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के बदले मिल रही है जो इस डील को और खास बना रहा है। अगर आप बजट में कोई रेडमी का फोन ढूंढ रहे हैं तो सेल के दौरान Redmi 15C 5G Prime Edition आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो सेल में सिर्फ ₹15,999 में मिल रहा है।

जबकि इस फोन की असली कीमत ₹29,999 बताई गई है। सेल में लावा का ये फोन भी 15 हजार रुपये से कम में मिल रहा है, जिसे आप अभी सिर्फ 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इस फोन की असली कीमत ₹21,999 है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर भी SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

जबकि एक्सचेंज में 14,200 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version