पटना: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि यह शाह और जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार की शिष्टाचार मुलाकात थी।

शाह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ, यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, 1 अणे मार्ग पर उनसे मुलाकात की। बैठक में जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में, 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। कुमार से मुलाकात के बाद शाह सारण में अमनौर और तरैया विधानसभा सीटों पर राजग उम्मीदवारों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। एक भाजपा नेता ने बताया कि वह पटना के ज्ञान भवन में बुद्धिजीवियों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके अलावा, गृह मंत्री अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और गठबंधन सहयोगियों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बृहस्पतिवार शाम जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया। अपने बिहार दौरे के दौरान, शाह के कुछ राजग उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले निकाले गए जुलूसों में भी शामिल होने की संभावना है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version