नयी दिल्ली. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपने विवाह की 52वीं सालगिरह पर अभिनेत्री जया बच्चन के साथ 1973 में हुई शादी की पुरानी तस्वीरें साझा कीं. अमिताभ बच्चन (82) ने मंगलवार को अपने निजी ब्लॉग पर विवाह की तस्वीरें अपलोड कीं और शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों का आभार जताया. इनमें से एक तस्वीर में दोनों अनुष्ठान करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य दो तस्वीरों में वे बातचीत करते हुए दिख रहे हैं.

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ”जया और मुझे शादी की सालगिरह (तीन जून 2025) की शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों को मेरा आभार और प्यार (दिल वाली इमोजी).” जया और अमिताभ की शादी तीन जून 1973 को मुंबई में हुई थी. उनके दो बच्चे हैं- श्वेता बच्चन नंदा और अभिनेता अभिषेक बच्चन. अमिताभ आखिरी बार ”कल्कि 2898 एडी” में दिखे थे, जिसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया था, जबकि जया, करण जौहर की ”रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में नजर आई थीं. जया (77) अगली फिल्म ”दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग” में नजर आएंगी, जिसमें वामिका गब्बी और सिद्धांत चतुर्वेदी भी होंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version