चेन्नई: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) पार्टी के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि एम.जी. रामचंद्रन द्वारा 1972 में स्थापित अन्नाद्रमुक पार्टी केवल एक जन आंदोलन नहीं है बल्कि यह लोगों की भावनाओं को दर्शाती है।

पूरे तमिलनाडु में पार्टी की 54वीं वर्षगांठ पर जश्न की शुरूआत के दौरान पलानीस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए अपने संदेश में कहा कि अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता राज्य के लोगों की ंिचताओं को आवाज देने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “तमिलनाडु के लोगों की आवाज के रूप में कल सरकार बनाने की ज़म्मिेदारी के साथ और लोगों की सुरक्षा करने एवं तमिलनाडु को वापस पटरी पर लाने के महान कर्तव्य को लेकर जैसा समर्पण आप पूरे राज्य में मेरी राजनीतिक बैठकों में दिखाते रहे हैं, आइए हम लोगों का दमन कर रही जन-विरोधी द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को उसी समर्पण के साथ उखाड़ फेंकें।”

पलानीस्वामी ने कहा, “आइए, हम अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम का सौ वर्षों तक राज्य पर शासन सुनि›ित करने के अम्मा (दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता) के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें। कल हमारा है, अन्नाद्रमुक हमेशा के लिए।” उन्होंने पार्टी सदस्यों से अपील की है कि वे बैठकों का आयोजन करके और लोगों को कल्याणकारी सहायता वितरित करके वर्षगांठ मनाएं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version