नयी दिल्ली. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने सोमवार को कहा कि कंपनी सभी लागू प्रतिबंधों का पालन करेगी. हालांकि, साहनी ने रूस से तेल खरीद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

तेल की बिक्री से रूस की आय को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारतीय रिफाइनरियां खेप भेजने और बैंकिंग पर द्वितीयक प्रतिबंधों से बचने के लिए रूसी तेल के आयात में कटौती कर सकती हैं. उन्होंने कहा, ”हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबंधों का अनुपालन करेंगे.” अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान आईओसी के कच्चे तेल के आयात में रूसी तेल का हिस्सा 21 प्रतिशत रहा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version