नयी दिल्ली. अनुराग कश्यप की फिल्म “बंदर” (मंकी इन ए केज) का टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में विशेष प्रस्तुति श्रेणी में प्रीमियर होगा. इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण के लिए आधिकारिक चयन है, जो चार से 14 सितम्बर तक आयोजित होगा. देओल ने ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म का एक पोस्टर जारी किया जिसके साथ शीर्षक था, “एक ऐसी कहानी, जिसे कभी बताया नहीं जाना चाहिए था… लेकिन 50वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 के लिए आधिकारिक चयन है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित हमारी फिल्म का टीआईएफएफ में प्रीमियर हो रहा है.”

वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिका में हैं. “गैंग्स ऑफ वासेपुर”, “ब्लैक फ्राइडे” और “देव डी” जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध कश्यप को इससे पहले 2020 में टीआईएफएफ में ‘एम्बेसडर’ के तौर पर आमंत्रित किया गया था.

 

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version