राष्ट्रवाणी: बालों का लगातार झड़ना कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाता है. खासकर जब सिर के आगे के हिस्से से बाल कम होने लगें या गंजेपन के पैच नजर आने लगें, तो लोग हेयर ट्रांसप्लांट का विकल्प चुनते हैं. यह एक सर्जिकल प्रोसेस है, जिसमें सिर के उस हिस्से से बालों की जड़ें निकाली जाती हैं जहां बाल घने होते हैं और उन्हें कम बाल वाले हिस्से में लगाया जाता है. आमतौर पर यह प्रोसेस बेहद सुरक्षित मानी जाती है लेकिन कभी-कभी इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. कुछ लोगों में समस्या केवल कम समय के लिए होती है. ऐसे में आइए जानते हैं हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी. हेयर ट्रांसप्लांट के बाद सिर की त्वचा में हल्का दर्द, खिंचाव और सूजन होना सामान्य माना जाता है. कुछ लोगों में माथे और आंखों के आसपास भी कुछ दिनों तक सूजन दिखाई देती है. आमतौर पर यह समस्या कम समय के लिए देखने को मिलती है और धीरे-धीरे ठीक हो जाती है. हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रोसेस है, इसलिए इसमें इंफेक्शन का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता. यदि प्रोसेस के दौरान साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए या बाद में डॉक्टर के द्वारा बताई गई देखभाल न की जाए, तो इंफेक्शन हो सकता है. ऐसे में अगर सूजन, पस, बढ़ता दर्द या बुखार जैसे लक्षण नजर आएं तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. ट्रांसप्लांट के बाद कई लोगों को कुछ समय के लिए लगाए गए बालों के साथ-साथ आसपास के बालों के झड़ने की समस्या महसूस होती है. इसे शॉक लॉस कहा जाता है. हालांकि, कई मामलों में यह केवल कुछ समय क लिए होता है और बाद में बाल दोबारा उगने लगते हैं. वहीं नए बालों को पूरी तरह विकसित होने में कई महीने लग सकते हैं. हेयर ट्रांसप्लांट के बाद सिर की त्वचा में खुजली, झुनझुनी या सुन्नपन भी महसूस होता है. ऐसा त्वचा में होने वाली चोट और नसों पर पड़ने वाले अस्थायी प्रभाव के कारण होता है. हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले केवल कीमत देखकर क्लिनिक चुनना सही नहीं है. डॉक्टर की योग्यता, अनुभव, इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक, क्लिनिक की स्वच्छता और आपकी बालों की स्थिति के बारे में जानना सबसे ज्यादा जरूरी है. वहीं 23 या 25 वर्ष से कम उम्र में हेयर ट्रांसप्लांट कराने से आम तौर पर मना किया जाता है. हेयर ट्रांसप्लांट करवाने का सही समय तब होता है जब सिर का कोई हिस्सा 70 से 100 परसेंट तक खाली हो चुका हो. नोट: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- गैस से संचालित रेस्तरां रसोई में श्रमिकों को खतरनाक वायु प्रदूषण और अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ता है: अध्ययन – भारतीय पीएसयू
- Mahtari Vandan Yojana 32nd installment: नवरात्रि से पहले महतारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज खाते में आएंगे 32वीं किस्त के पैसे, 67 लाख महिलाओं को होगा फायदा – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Train Latest News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली कई ट्रेनें लेट, शुरू होगी ये स्पेशल ट्रेन, देख लें पूरा शेड्यूल – राष्ट्रवाणी
- Bhilai Wildlife Photo Exhibition: भिलाई में आज से तीन दिवसीय वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी, ये होंगे मुख्य अतिथि – राष्ट्रवाणी
- T20 Match in Raipur 2026 Schedule: रायपुर में 16 अक्टूबर से शुरू होगा टी20 मैच, टीम इंडिया और जि़म्बाब्वे के खिलाफ होगा तीन मुकाबला, जानिए कब से खरीद सकेंगे ऑनलाइन टिकट – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में नौकरी का सुनहरा मौका, 12 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती आज, सीएम सौपेंगे नियुक्ति पत्र, यहां से करें तुरंत आवेदन – राष्ट्रवाणी
- नमक के डिब्बे में क्यों रखे जाते हैं चावल, जान लीजिए राज? – राष्ट्रवाणी
- फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन खराब नहीं होती, जान लीजिए जरूरी बात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
