कोच्चि. केरल में इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री प्रकाशित और प्रसारित करने के आरोप में मलयालम फिल्म अभिनेत्री श्वेता मेनन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. श्वेता की पिछली फिल्मों में कुछ दृश्यों को लेकर की गयी शिकायत के सिलसिले में यह मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मार्टिन मेनाचेरी की शिकायत पर शुरू में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया.

एर्णाकुलम सेंट्रल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत के निर्देश के बाद सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करना) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मंगलवार को श्वेता के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी कुछ पिछली फिल्मों में अश्लील दृश्य थे और इन्हें सोशल मीडिया तथा विभिन्न ऑनलाइन साइट पर प्रसारित किया जा रहा है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version