Author: atulpradhan

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन की मजबूती और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुधवार को महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक की। कांग्रेस के संगठन में बदलाव के कुछ दिनों बाद यह बैठक हुई। कांग्रेस ने एक के बाद एक कई विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीते शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दो नए महासचिव और नौ प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए थे। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन को महासचिव तथा रजनी पाटिल, बीके हरिप्रसाद और मीनाक्षी नटराजन समेत नौ नेताओं…

Read More

लखनऊ: एक अनूठी और आध्यात्मिक पहल के तहत, उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को प्रयागराज के संगम के पवित्र जल से स्रान करने का अवसर मिलेगा, जहां महाकुंभ चल रहा है। राज्य का जेल प्रशासन कैदियों के लिए संगम से पवित्र जल लाने की खातिर विशेष व्यवस्था कर रहा है, ताकि वे इस आयोजन में भाग ले सकें। जेल मंत्री दारा ंिसह चौहान के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विशेष कार्यक्रम 21 फरवरी को सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक होगा। इस दौरान, राज्य भर की सभी 75 जेलों में बंद कैदियों को संगम से लाए…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की विभिन्न अदालतों ने नाबालिग लड़कियों से बलात्कार और हत्या के मामले में बीते छह महीने में छह दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। इसके अलावा, अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने के दोषी व्यक्ति को भी मृत्युदंड की सजा सुनाई गई, जिससे राज्य में पिछले छह महीने में मृत्युदंड की सजा पाने वालों की संख्या बढकर सात हो गई है। मृत्युदंड के इन सात में से छह मामलों को लड़कियों से बलात्कार और हत्या के ‘दुर्लभ’ मामलों की श्रेणी में शामिल किया गया था। इनमें आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बाद में…

Read More

पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें योग्य प्रशासक करार दिया। उन्होंने कहा कि शिवाजी ने एक कल्याणकारी राज्य के संचालन का उदाहरण स्थापित किया था। फडणवीस ने पुणे जिले के शिवनेरी किले में मराठा सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जो लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने की कोशिश करेंगे, उन्हें उनकी ‘असली जगह’ दिखाई जाएगी और राज्य उन्हें माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने न सिर्फ स्वराज्य की स्थापना की, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में वक्त लगाना और सभी को सरप्राइज देना बीजेपी का ट्रेडमार्क बन गया है। चाहे देवेंद्र फडणवीस का नाम हो या योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपकर चौंकाना। बीजेपी सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम चुनने में समय नहीं ले रही बल्कि, अपने मुख्यमंत्री से सभी को हैरान भी करने वाली है राजधानी होने की वजह से हर किसी की नजर दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई है। वहीं अब आज ये सस्पेंस कभी भी खत्म हो सकता है। दिल्ली बीजेपी विधायक…

Read More

नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगामी मैचों के लिए पंजाब पुलिस ने लाहौर और रावलपिंडी में विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा की है. इस टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों, अधिकारियों और क्रिकेट प्रशंसकों को पूरी सुरक्षा मुहैया करने के लिए 12,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. पंजाब पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मैचों के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है. लाहौर में 22, 26 फरवरी और 5 मार्च को तीन मैच खेले जाएंगे, जबकि रावलपिंडी में 24, 25 और 27 फरवरी को…

Read More

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलने की खुशी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और विविध विषयों पर शानदार बातचीत की। पीएम मोदी ने सुनक को बताया अच्छा मित्र प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषि सुनक को भारत का एक अच्छा मित्र बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुनक का भारत के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना…

Read More

भुवनेश्वर. भारतीय महिला टीम को मंगलवार को यहां एफआईएच प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता के रोमांचक मैच में स्पेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा. पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. भारत ने दूसरे क्वार्टर में बलजीत कौर (19वें मिनट) के गोल की मदद से बढ.त बना ली थी लेकिन स्पेन ने दो मिनट बाद ही सोफिया रोगोस्की (21वें मिनट) के गोल की मदद से बराबरी कर ली. बलजीत का यह सीनियर स्तर पर पहला गोल था. स्पेन ने भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखा तथा दूसरे क्वार्टर में ही एस्टेल पेटचामे (25वें मिनट)…

Read More

रियाद. रूस और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों ने मंगलवार को सऊदी अरब में मुलाकात के दौरान संबंधों को सुधारने तथा यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने पर चर्चा की. यह बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी विदेश नीति में एक बड़े बदलाव को दर्शाती है. इस बैठक में कोई भी यूक्रेनी अधिकारी मौजूद नहीं था और यह बैठक ऐसे समय में हुई जब संकटग्रस्त देश धीरे-धीरे लेकिन लगातार रूसी सैनिकों के खिलाफ अपनी जमीन खो रहा है. युद्ध को लगभग तीन वर्ष होने वाले हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि…

Read More

बेंगलुरु. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और सहकारिता मंत्री के. एन. राजन्ना के बीच ‘सत्ता में भागीदारी समझौते’ को लेकर खींचतान के बीच मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते. ऐसी अटकलें हैं कि ‘सत्ता में भागीदारी’ के लिए एक गुप्त फॉर्मूला बना था, जिसके अनुसार सिद्धरमैया कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के पहले भाग में मुख्यमंत्री होंगे और फिर शिवकुमार उनकी जगह लेंगे. कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों का एक वर्ग सिद्धरमैया का समर्थन कर रहा है और चाहता है कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करें.दूसरी ओर,…

Read More