Author: atulpradhan

चंडीगढ. पंजाब के फरीदकोट जिले में मंगलवार की सुबह एक निजी बस के नाले में गिर जाने से एक महिला कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और 24 से अधिक यात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हादसा फरीदकोट-कोटकपूरा मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे हुआ जब 36 यात्रियों को लेकर बस मुक्तसर से अमृतसर जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक से टकराने के बाद बस 10 फुट ऊंचे पुल से नाले में गिर गई. फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने छोटे दुकानदारों को राहत और कर्मचारियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 और नियम 2021 को पूरे राज्य में लागू कर दिया है. इसके साथ ही पुराना अधिनियम 1958 और नियम 1959 को निरस्त कर दिया गया है. श्रम विभाग के अनुसार, नया अधिनियम पूरे राज्य में लागू होगा, जबकि पुराना अधिनियम केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रभावी था. इस बदलाव से छोटे दुकानदारों को राहत मिलेगी, क्योंकि नया कानून केवल 10 या अधिक कर्मचारियों वाली दुकानों…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने एक यूट्यूब कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणी करने के लिए सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों को लेकर मंगलवार को उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया लेकिन उन टिप्पणियों के लिए उनकी कड़ी आलोचना करते हुए इसे ”विकृत मानसिकता का प्रदर्शन” बताया. ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से मशहूर इलाहाबादिया के खिलाफ हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लैटेंट” में माता-पिता और यौन संबंध को लेकर टिप्पणी करने के लिए कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. कार्यक्रम में इलाहाबादिया की ”आपत्तिजनक अस्वीकार्य टिप्पणियों” से नाराज अदालत ने…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बदलाव के बाद बुधवार को अपने महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर मुख्य रूप से जोर दिया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में सभी राज्यों में संगठन को मजबूत करने के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा संभव है. माना जा रहा है कि इस बैठक में पिछले कुछ महीनों के विधानसभा चुनावों खासकर दिल्ली में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर भी विचार विमर्श किया जा सकता है. कांग्रेस ने एक के बाद एक कई विधानसभा चुनावों में…

Read More

काहिरा. हमास के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि उनका संगठन शनिवार को छह जीवित इजराइली बंधकों को रिहा कर देगा तथा बृहस्पतिवार को चार बंधकों के शव सौंप दिए जाएंगे, जिनमें बिबास परिवार के अवशेष शामिल हैं. बिबास परिवार युद्ध में बंधक बनाये गये इजराइलियों पर कहर का प्रतीक बन गया है. इजराइल ने कहा है कि वह उनकी स्थिति को लेकर बेहद चिंतित है, लेकिन उसने उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है. हमास नेता खलील अल-हय्या ने मंगलवार को पहले से रिकॉर्ड बयान में केवल इतना कहा कि सौंपे जाने वाले चार शवों में ‘बिबास परिवार’…

Read More

अयोध्या. अयोध्या में मंगलवार को ड्रोन रोधी प्रणाली के परीक्षण के दौरान पुलिस ने राम मंदिर मार्ग पर संदिग्ध हालत में उड़ रहे एक ड्रोन को पकड़ लिया. पुलिस का दावा है कि यह ड्रोन भीड़ में भगदड़ मचाने की एक गहरी साजिश का हिस्सा है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन रोधी प्रणाली के परीक्षण के दौरान राम मंदिर मार्ग के ऊपर मंडरा रहे एक संदिग्ध ड्रोन को देखा गया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया. उनके मुताबिक, राम मंदिर के ऊपर और उसके आसपास ड्रोन उड़ाना सख्त मना है. उन्होंने कहा कि बम निरोधक…

Read More

इंदौर. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी द्वारा मंगलवार को प्रयागराज के महाकुंभ मेले को ”मृत्युकुंभ” कहे जाने को बहुसंख्यक हिंदू समुदाय का अपमान बताया. यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बनर्जी को अपनी इस अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए. बनर्जी की इस विवादास्पद टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता का यह कथन दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने कहा,”एक जवाबदेह ओहदे पर बैठीं बड़ी नेता (बनर्जी) को ऐसी टिप्पणी के जरिये बहुसंख्यक हिंदू समुदाय का अपमान नहीं करना…

Read More

रायपुर. प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना…

Read More

नयी दिल्ली. भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू करने की तैयारी के बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि दोनों देश रियायतें और शुल्क में कटौती की पेशकश कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों अर्थव्यवस्थाएं एक दूसरे की पूरक हैं, इसलिए ऐसा करना संभव है. गोयल ने एनडीटीवी प्रॉफिट कॉन्क्लेव 2025 में कहा, ”हम इस अवसर को भारत को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद लाने, पारस्परिक रियायतों और आकर्षक व्यापारिक स्थितियों पर विचार करने के रूप में देखते हैं. इससे अमेरिका और भारत की वृद्धि को समर्थन मिलेगा.”…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नये मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) की नियुक्ति की आलोचना करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ”बच्चों की तरह रो रही है”, जबकि कोई नियम या कानून नहीं तोड़ा गया है. राहुल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का नये मुख्य निर्वाचन आयुक्त के चयन का फैसला मध्यरात्रि को लेना ”अपमानजनक” और ”अशिष्टतापूर्ण” है, जबकि चयन की प्रक्रिया को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है. सरकार ने सोमवार देर रात ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त…

Read More