What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में धमाका होने से उसकी चपेट में आकर 40 वर्षीय एक आदिवासी महिला की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम करीब साढ़े पांच बजे उसूर पुलिस थाना क्षेत्र के बोट्टामरका हिल्स पर हुआ, जहां पीड़ित महिला महुआ का फल इकट्ठा करने गई थी. उन्होंने बताया कि उसूर गांव के सोढ़ीपारा निवासी सुशीला सोढ़ी का पैर गलती से आईईडी पर पड़ गया, जिससे उसमें धमाका हो गया.अधिकारी ने बताया कि उसे गंभीर चोटें आईं और उसे…
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक व्यक्ति को ‘डंकी रूट’ से अवैध रूप से अमेरिका भेजने में शामिल प्रमुख आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया. मामले में पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया गया. एनआईए ने एक बयान में कहा कि पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले पीड़ित को इस महीने की शुरुआत में भारत वापस भेज दिया गया था. बयान में कहा गया है कि दिसंबर 2024 में उसे कुख्यात ‘डंकी रूट’ से अमेरिका भेजा गया. ‘डंकी रूट’ ऐसे रास्तों को कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल प्रवासी बिना उचित…
नयी दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 27 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने से रामराज्य की शुरुआत हुई है. रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में एक जुलूस में शामिल होते हुए लोगों को नव हिंदू वर्ष और नवरात्रि की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार का गठन दिल्ली में रामराज्य की शुरुआत है.” रेखा गुप्ता ने कहा कि वह चाहती हैं कि दिल्ली सूर्य की तरह चमके और लोगों का जीवन खुशियों व समृद्धि से भर जाए. इस वर्ष फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज…
नोएडा. नोएडा में रविवार को सेक्टर-94 में एक लेम्बोर्गिनी के चालक ने निर्माणाधीन इमारत के निकट फुटपाथ पर गाड़ी चढ.ाते हुए दो राहगीरों को रौंद दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने बताया कि उनके पैरों की हड्डी टूट गई है. श्रमिक मूलरूप से छत्तीसगढ. से हैं. घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें आरोपी अपनी कार से बाहर आया और उसने स्थानीय लोगों से पूछा “कोई मर गया इधर?” वीडियो में एक व्यक्ति को आरोपी से यह पूछते…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने (नक्सलियों ने) राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिए. बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा, ”नक्सलियों ने खोखली और अमानवीय माओवादी विचारधारा, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आदिवासियों के शोषण और आंदोलन के भीतर पनप रहे मतभेदों का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण किया…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है. उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया. जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं रेल, सड़क, ऊर्जा, ईंधन, आवास और शिक्षा…
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के दौरान हितग्राहियों से संवाद किया, तो मंच पर एक विशेष क्षण आया – प्रधानमंत्री और दल्लु राम बैगा के बीच सरल, संक्षिप्त किन्तु सजीव, आत्मीय एवं सारगर्भित संवाद. प्रधानमंत्री ने मुस्कराकर पूछा –“पक्का मकान बन गया है?”दल्लु राम ने हाथ जोड़कर जवाब दिया –“हां, बन गया है.”प्रधानमंत्री मोदी ने फिर स्नेहपूर्वक पूछा –“अच्छा लग रहा है की नहीं?”भावुक दल्लु राम ने जवाब दिया“अच्छा लग रहा है.”प्रधानमंत्री ने अंत में पूछा –“बाकी सब ठीक है?”दल्लु राम ने आत्मविश्वास के साथ कहा…
रियासी. चैत्र नवरात्रि उत्सव शुरू होने पर जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में रविवार को तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भवन के आधार शिविर और मार्ग पर ‘एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरों’ और ड्रोन से निगरानी की जा रही है तथा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. शनिवार को 48,000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए, जबकि रविवार को आधार शिविर से लेकर मंदिर तक लंबी कतारें देखी गईं. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग…
नयी दिल्ली. आयकर विभाग ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इंडिगो ने जुर्माना लगाने के आदेश को ‘त्रुटिपूर्ण’ बताते हुए कहा है कि वह इसे चुनौती देगी. यह आदेश देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को शनिवार को मिला. इंडिगो ने रविवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि आयकर विभाग की आकलन इकाई ने आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया है. एयरलाइन ने कहा कि यह आदेश इस दोषपूर्ण समझ के आधार पर पारित किया गया…
आज का राशिफल: आज रविवार, 30 मार्च 2025 का विशेष राशिफल आपके लिए प्रस्तुत है। आज का दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में है, जो सभी शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है। आज चंद्रमा और सूर्य की विशेष स्थिति आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। आइए जानें आज के दिन आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा: मेष राशिफल सामान्य: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मन में नई ऊर्जा का संचार होगा।करियर: आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी और करियर में लाभ होगा। काफी संघर्ष के बाद परेशानियों से राहत मिलेगी।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान से बचें।प्रेम: प्रेम संबंधों…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
