What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में बस स्टैंड पर शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चार बसों के हवारोधी शीशे (ंिवडशील्ड) तोड़ दिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बसों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे हुए मिले। ये बस यहां एक बस स्टैंड पार्किंग में खड़ी थीं और घटना के समय उनमें कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले मोहाली के खरार में भी दो अज्ञात व्यक्तियों ने एचआरटीसी की एक बस की ंिवडशील्ड और कुछ खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर…
बेंगलुरु: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कट्टरपंथी इस्लामी तत्वों द्वारा हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ कथित रूप से सुनियोजित हिंसा, अन्याय और उत्पीड़न को लेकर शनिवार को गंभीर चिंता व्यक्त की। आरएसएस के शीर्ष निर्णायक निकाय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की बैठक के दूसरे दिन बांग्लादेश के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया। आरएसएस ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामी तत्वों के हाथों हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर लगातार…
नोएडा: पेरिस ओलंपिक के दर्दनाक अनुभव के बाद घुटने की चोट से जूझ रही दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का कहना है कि अब वह चोटों से मुक्त हैं और मई में वापसी का लक्ष्य बनाए हैं। निकहत पेरिस ओलंपिक के दर्द को भुला नहीं पाई है, उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति जीवन में इतनी जल्दी आगे नहीं बढ़ पाता है। ’’ ओलंपिक में मुक्केबाजी के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी जिससे उन्हें लग रहा था कि ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने का उनका सपना कभी साकार नहीं हो सकता है। पर हाल में 2028…
नयी दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने शनिवार को कहा कि वह विश्व स्तर पर टी20 लीग की बढ़ती संख्या का समर्थन करते हैं लेकिन उन्होंने सऊदी अरब में इस तरह के किसी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। धूमल ने पीटीआई से कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) विशेषकर सऊदी अरब, यूरोप और अमेरिका जैसे स्थानों पर टी20 लीग का समर्थन करता है। उनका मानना है कि इससे 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों से पहले इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। ओलंपिक खेल 2028 के कार्यक्रम…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पानी सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है और इसलिए इसे भविष्य की पीढि़यों के लिए संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है।’’ ताजा पानी के महत्व को उजागर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रति वर्ष विश्व जल दिवस मनाता है।
अमरावती: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शनिवार को अपील की कि परिसीमन प्रक्रिया इस तरह से की जाए जिससे सदन में कुल सीट की संख्या के संदर्भ में लोकसभा या राज्यसभा में किसी भी राज्य के प्रतिनिधित्व में कमी न आए। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख ने इस बात पर प्रकाश डाला कि परिसीमन का मुद्दा इतना गंभीर है कि यह देश में सामाजिक और राजनीतिक सद्भाव को बाधित करने का कारण बन सकता है। रेड्डी ने कहा, ‘‘परिसीमन प्रक्रिया को इस तरह…
नयी दिल्ली: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 14 विधायकों को मनोनीत किया है, जिससे अगले महीने महापौर चुनाव जीतकर ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आकांक्षाओं को बल मिला है। इन 14 विधायकों में से भाजपा के 11 और आम आदमी पार्टी (आप) के तीन विधायक हैं। मनोनीत विधायक अप्रैल में होने वाले महापौर और उप महापौर पद के चुनाव में मतदान करेंगे। पार्षदों के अलावा, दिल्ली के सात लोकसभा सदस्य (सभी भाजपा के), तीन राज्यसभा सदस्य (सभी ‘आप’ के) और 14 मनोनीत विधायक दिल्ली नगर निगम के महापौर और…
काहिरा: सूडान की सेना ने लगभग दो साल की लड़ाई के बाद खार्तूम में ‘रिपब्लिकन पैलेस’ पर पुन? कब्जा कर लिया है, जो राजधानी में प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बलों का अंतिम गढ़ था। सूडान की सेना ने यह जानकारी दी। ‘रिपब्लिकन पैलेस’ नील नदी के किनारे स्थित है और युद्ध शुरू होने से पहले यह सरकार का मुख्यालय था। ‘रिपब्लिकन पैलेस’ पर फिर से कब्जा करना सूडान की सेना के लिए युद्ध के मैदान में एक और उपलब्धि है। सेना प्रमुख जनरल अब्देल-फतह बुरहान के नेतृत्व में हाल के महीनों में सेना लगातार आगे बढ़ रही है।‘रिपब्लिकन पैलेस’ पर सेना के…
नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में सभी सदस्यों से साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि ‘‘यहां कई सदस्य हैं जो ओवरवेट (आवश्यकता से अधिक वजन वाले) हैं।’’ नड्डा ने प्रश्नकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘हम आप सभी के स्वास्थ्य की ंिचता रखते हैं। मेरा सभी सदस्यों से आग्रह है कि साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार बैठा है।’’…
बेंगलुरु: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक (प्रमुख) मोहन भागवत ने शुक्रवार को आरएसएस के शीर्ष निर्णायक मंडल ‘अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस)’ की तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन किया। इस बैठक में मणिपुर की स्थिति और देश में ‘उत्तर-दक्षिण विभाजन’ पैदा करने के प्रयासों पर चर्चा की जायेगी। आरएसएस के संयुक्त महासचिव सी आर मुकुंदा ने यहां प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘बैठक में समसामयिक और ज्वलंत मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।’’ इस बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।मुकुंदा ने कहा, ‘‘मणिपुर पिछले 20 महीनों से कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन अब…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
