लेखक: atulpradhan

US-Venezuela Conflict: अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद अब पहली बार जानमाल के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि शनिवार तड़के हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। अमेरिकी ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने किया ये दावा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला किया। इस…

Read More

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायुसेना ने 600 किलोमीटर दूरी तक लक्ष्य को निशाना बनाने वाली स्वदेशी तैमूर हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया है। शनिवार को इसकी घोषणा की गई। सेना ने रावलंिपडी में जारी एक बयान में कहा कि यह परीक्षण राष्ट्रीय ‘एयरोस्पेस’ और रक्षा क्षमताओं के विकास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बयान में कहा गया है, ह्लतैमूर मिसाइल 600 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के जमीनी और समुद्री लक्ष्यों को उच्च सटीकता के साथ निशाना बना सकती है और इसमें पारंपरिक हथियार ले जाने की क्षमता है। अत्याधुनिक प्रणाली से लैस तैमूर को बेहद कम ऊंचाई…

Read More

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान हो गया। शुभमन गिल बतौर कप्तान वापसी करेंगे जबकि श्रेयस अय्यर उनके डिप्टी होंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने साफ किया है कि अय्यर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद वह खेलते नजर आएंगे। रोहित और विराट फिर आएंगे नजर नए साल की शुरुआत भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास होने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर खेलते नजर आएंगे। दोनों ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के…

Read More

ढाका: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शरियतपुर जिले के बाजार में मेडिकल स्टोर चलाने वाले हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास की शनिवार सुबह ढाका के नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान मौत हो गई। नए साल की पूर्व संध्या पर हमलावरों ने उन पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक, खोकन दास के शरीर का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया था। उनके चेहरे और श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा था। अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. शौन बिन रहमान ने बताया कि…

Read More

गुवाहाटी: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया। पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था। चेन्नई सुपर ंिकग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद केकेआर इस 30 वर्षीय गेंदबाज को…

Read More

काराकस: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला और उसके नेता के खिलाफ ‘‘बड़े पैमाने पर हमला’’ किया है।ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में मादुरो की पत्नी को भी पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी शनिवार को बयान जारी करने की योजना है।

Read More

तेहरान: ईरान में विरोध प्रदर्शन छठे दिन में प्रवेश कर गए हैं। कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन और गिरफ्तारियों की खबरें हैं। अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी (एचआरएएनए) ने बताया कि अब तक आठ प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं और दर्जनों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने ट्रंप को दिया धन्यवादउधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरानी अधिकारी प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाते हैं तो अमेरिका दखल कर सकता है, इसके बाद ईरान के पूर्व क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यवाद किया और ईरानी जनता का समर्थन…

Read More

अमेरिका के साथ तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार तड़के अचानक दहशत का माहौल बन गया, जब शहर के कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे (GMT 6 बजे) कम से कम सात जोरदार धमाके सुनाई दिए, वहीं आसमान में नीची उड़ान भरते विमानों की आवाज भी लोगों ने सुनी। धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानों पर लोग सड़कों पर जमा होकर आसमान की ओर देखते नजर आए।…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा है। मुस्तफिजुर को खरीदने पर बॉलीवुड के सुपरस्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान की काफी आलोचना की जा रही थी और अब इस मामले को लेकर बीसीसीआई भी सामने आया है। क्यों हो रहा विवाद? बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को केकेआर टीम में शामिल करने पर लगातार विवाद हो रहा था। शाहरुख खान के खिलाफ लगातार बयान दिए जा रहे थे। दरअसल, विवाद की जड़ में बांग्लादेश में…

Read More

सुकमा: बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर और सुकमा जिलों में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में एके-47, आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं। दो जिलों में मुठभेड़ जानकारी के अनुसार, बीजापुर और सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अभियान के तहत दक्षिण…

Read More