Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर तिहाड़ जेल परिसर से आतंकवादी मोहम्मद अफजल गुरु और मोहम्मद मकबूल भट्ट की कब्रों को हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. दोनों आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई गई थी और जेल परिसर में फांसी दी गई थी. जनहित याचिका में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया कि अगर आवश्यक हो तो शव को किसी गुप्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि ‘आतंकवाद का महिमामंडन’ और जेल परिसर का दुरुपयोग रोका जा सके. ‘विश्व वैदिक सनातन संघ’ और जितेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा…

Read More

हैदराबाद. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के आगे झुकना नहीं चाहिए. ओवैसी ने ट्रंप प्रशासन द्वारा एच1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका असर भारतीयों पर पड़ेगा क्योंकि इस तरह के वीजा धारकों में लगभग 71 प्रतिशत भारतीय नागरिक हैं और इनमें से अधिकांश लोग आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं. उन्होंने कहा, “मैं राजनीतिक लाभ नहीं उठाना चाहता. लेकिन मोदी सरकार को…

Read More

नागपुर. नेपाल में हाल में हुए ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शनों और भारतीय निर्यात पर अमेरिका द्वारा लगाए गए ऊंचे शुल्कों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता सुनील आंबेकर ने सोमवार को कहा कि हिंदू समाज को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि विश्व दुनिया भर में जारी साजिशों से मुक्त हो सके. आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख आंबेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य है कि पूरी दुनिया संकट से मुक्त हो. वह आरएसएस के शताब्दी समारोह की जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जो दो अक्टूबर…

Read More

नयी दिल्ली/लखनऊ. कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की व्यवस्था में ”सीमित” सुधार आठ साल की देरी हुआ है और इस बात पर बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंच पाएगा. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 171 के तहत राष्ट्रीय मुनाफाखोरी विरोधी प्राधिकरण (एनएए) की स्थापना यह निगरानी करने के लिए की गई थी कि क्या जीएसटी दरों में कटौती से उपभोक्ता कीमतों में कमी आई है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने 30 सितंबर, 2024…

Read More

सुकमा. छत्तीसग­ढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित गांवों पालागुड़ा और गुंडराजगुडेम में सुरक्षाबलों ने नए शिविरों की स्थापना की है, जिन्हें सामरिक और क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले लगभग दो वर्षों में सुरक्षाबलों के 18 नए शिविरों की स्थापना हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एल्मागुंडा-सिलेगर में अति संवेदनशील माओवाद प्रभावित दो गांवों पालागुडा और गुंडाराजगुंडेम में…

Read More

मलप्पुरम. मलप्पुरम में रविवार को एक मछुआरे को समुद्र में जाल लगाते समय एक बेहद असामान्य ‘शिकार’ हाथ लगा, जब मछलियों की जगह उसके जाल में नाग देवता की दो मूर्तियां फंसी मिलीं. जिले के ओझिकोड के पास पुथिया कडप्पुरम के निवासी रसल समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी उनके जाल में ये मूर्तियां फंसकर आ गईं. बताया जा रहा है कि पीतल की बनी प्रत्येक मूर्ति का वजन करीब पांच किलोग्राम है. रसल को समझ नहीं आया कि उन्हें आगे क्या करना है, इसलिए वह ये मूर्तियां लेकर तानूर के स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे और उन्हें सौंप दिया.…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, अनुशासित एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. विभाग ने “विद्या समीक्षा केन्द्र” के अंतर्गत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक विशेष मोबाइल एप्प विकसित किया है. यह एप्प अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसे प्रत्येक शिक्षक द्वारा डाउनलोड कर पंजीयन करना तथा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है. इस व्यवस्था से शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड वास्तविक समय पर उपलब्ध रहेगा, जिससे विद्यालयीन अनुशासन और शिक्षा की…

Read More

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर गले में सांप लपेटकर वीडियो बना रहे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गयी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. भोपा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश सिंह ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी मोहित कुमार (24) ने पड़ोस के घर से एक सांप पकड़ा और गले में डालने के बाद उसका वीडियो बना रहा था, तभी सांप ने उसे गर्दन में डंस लिया. एसएचओ ने बताया कि मोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत…

Read More

रायपुर. अखिल भारतीय उड़िसा समाज द्वारा नुआखाई महोत्सव का गरिमामय आयोजन भिलाई महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9 के ऑडिटोरियम में किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि उड़िसा विद्यवानों की भूमि है, वहीं छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य के रूप में जाना जाता है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि उन्नति में उड़िसा की भी अहम भूमिका रही है. बच्चे पढ़ेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा और भविष्य उज्ज्वल बनेगा. शिक्षा ही किसी भी समाज की असली शक्ति है. उन्होंने कहा कि चाहे…

Read More

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हुए कायरतापूर्ण हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दी गई थी. सिंह ने यह भी कहा कि भारत की कार्रवाई ‘नियत’ और ‘तनाव न ब­ढ़ाने वाली’ थी.रक्षा मंत्री ने रविवार को मोरक्को के रबात में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही. सिंह उत्तरी अफ्रीकी देश की दो-दिवसीय यात्रा पर हैं. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने दोहराया कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हुए कायरतापूर्ण हमले का जवाब देने के लिए सशस्त्र बल पूरी तरह…

Read More