- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
- धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
- सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
- सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : CM साय
- FMCG कंपनियों को जून तिमाही में मिली राहत, महंगाई के बावजूद बनी रही मजबूत मांग – |
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
- ओएनजीसी ने ऑफशोर ड्रिलिंग रिग ‘सागर विजय’ की ई-नीलामी के लिए बोलियां आमंत्रित कीं – भारतीय पीएसयू
Author: atulpradhan
न्यूयॉर्क. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को द्विपक्षीय चर्चा के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय हुई जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का उच्च-स्तरीय 80वां सत्र शुरू होने वाला है.लोटे न्यूयॉर्क पैलेस में रुबियो और जयशंकर के बीच यह बैठक रूस से तेल की खरीद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के बाद, आमने-सामने की पहली मुलाकात है. इसके साथ ही भारत पर अमेरिका द्वारा लगाया गया शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है. दोनों नेता पिछली बार जुलाई…
लॉस एंजिलिस. फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ ने ’16वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल’ में सर्वश्रेष्ठ दर्शक फिल्म पुरस्कार जीता. नवंबर 2024 में आयोजित हुए प्रतिष्ठित 28वें ‘ताल्लिन ब्लैक नाइट्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल’ में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ था और इसके बाद से ही यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रर्दिशत हो रही है. फिल्म ‘पायर’ की कहानी एक बुजुर्ग दंपति पदम और तुलसी पर आधारित है. यह दंपति हिमालय के एक दूरदराज के गांव में रहता है लेकिन यहां की युवा पीढ़ी बेहतर भविष्य की तलाश में यहां से चली गई है इसलिए दंपति गांव में…
नयी दिल्ली. जीएसटी दरों में कटौती सोमवार से लागू होने के साथ ही कारों की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए देशभर के वाहन शोरूम में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली. नए जीएसटी नियम लागू होने के साथ नवरात्रि का भी पहला दिन होने से वाहन खरीद के लिए जबर्दस्त रुझान देखा गया. हालत यह हो गई कि वाहन विनिर्माताओं मारुति सुजुकी और हुंदै मोटर इंडिया ने पिछले कई वर्षों में एक दिन की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया. अग्रणी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि उसकी खुदरा बिक्री सोमवार शाम को ही 25,000…
लाहौर. क्रिकेटर से राजनेता बने और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भारत के खिलाफ मैच जीतने के लिए उन्हें सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतराना चाहिए. दुबई में चल रहे एशिया कप में भारत द्वारा पाकिस्तान को दो मैचों में आसानी से हराने के बाद इमरान ने यह व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है. पूर्व प्रधानमंत्री की बहन अलीमा खान ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि इमरान ने सुझाव दिया है कि…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम मेें 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं भोजराज नाग, विधायक अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा, जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप…
नारायणपुर/नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को सुरक्षार्किमयों से हुई मुठभेड़ में 40-40 लाख रुपये के इनामी दो शीर्ष माओवादी नेता ढेर हो गए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों की पहचान राजू दादा उर्फ ??कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी (67) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि दोनों प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अभियान की प्रशंसा की और इसे सुरक्षा बलों की “बड़ी जीत” बताया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ में…
जयपुर. राजस्थान के चुरू जिले के एक गांव में धार्मिक जुलूस के दौरान मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास करने पर दलित पुरुषों के एक समूह पर कथित तौर पर हमला किया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना रविवार को सदासर गांव में घटी और इसके बाद सोमवार को स्थानीय थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ. कानाराम मेघवाल द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम को एक ‘भागवत कथा’ के समापन के बाद आयोजित धार्मिक जुलूस के दौरान हुई. प्राथमिकी में कहा गया है कि शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से पास के मंदिर…
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार कुल 64 दिनों की छुट्टियां तय की गई हैं।जारी आदेश के अनुसार, दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुल 6 दिन, दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक 6 दिन और शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 6 दिन रहेगा। वहीं, बच्चों के लिए सबसे बड़ी राहत गर्मी की छुट्टियां हैं, जो 1 मई से 15 जून 2026 तक कुल 46 दिन की होंगी।इस तरह पूरे शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को…
पेशावर. पुलिस ने बताया कि सोमवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) के एक परिसर में रखे विस्फोटकों में विस्फोट होने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.यह घटना अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में तिराह घाटी के मतूर दारा इलाके में हुई. स्थानीय प्रशासन ने परिसर पर पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई हमले की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों में विस्फोट हो गया, जिससे 14 आतंकवादियों समेत 24 लोगों की…
गुवाहाटी/जोरहाट. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि गायक जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर का दूसरा पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जाएगा. पहला पोस्टमार्टम सिंगापुर में किया गया था, जहां 19 सितंबर को गर्ग की डूबने से मौत हो गई थी. गर्ग का अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गुवाहाटी के बाहरी इलाके में किया जाएगा.शर्मा ने कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम के बाद सुबह साढ़े नौ बजे गर्ग के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट के लिए ले जाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह (दूसरा पोस्टमार्टम) जनता की…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
