प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- एनएमडीसी ने बस्तर की कहानी फिर से लिखी: पूर्व संघर्ष क्षेत्र से औद्योगिक अर्थव्यवस्था तक – भारतीय पीएसयू
- मुख्यमंत्री Sai Press Conference Video: देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए है राहुल गांधी.. इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम साय, कहा- देश की जनता से माफ़ी मांगे – राष्ट्रवाणी
- राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग से माफी मांगनी चाहिए : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- बलरामपुर में पिछले 24 घंटे में बारिश और आंधी से संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Vivo स्मार्टफोन्स भारत में हो सकते हैं महंगे, X, S और Y सीरीज पर 5,000 रुपये तक दाम बढ़ने की मिली जानकारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ बाढ़ : 5,000 लोगों को बचाया गया, स्थानीय लोग बहकर आईं शराब की बोतलें निकालते दिखे – राष्ट्रवाणी
- विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए भारतीय संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी: चुग, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी की ‘हर घर मुंगा’ अभियान की सराहना पर मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
मुंबई. फिल्मकार आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में प्रर्दिशत की जाएगी. निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘धुरंधर’ यह पांच दिसंबर को प्रर्दिशत हुई थी. आदित्य ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसके सहायक निर्माता भी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 597 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों में अपनी जगह बनाई है. निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च…
तिरुवनंतपुरम. केरल सरकार ने उत्तर पलक्कड़ जिले के वालयार के पास भीड़ द्वारा पीटकर मार डालने की कथित घटना में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ. के मूल निवासी रामनारायण के परिवार को 30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की बुधवार को घोषणा की.मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि यह सहायता मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल 30 लाख रुपये में से 5-5 लाख रुपये उनकी पत्नी और मां को, जबकि 10-10 लाख रुपये दोनों बच्चों को दिए जाएंगे.…
अंकारा. तुर्किये में खोजी टीमों ने बुधवार को उस विमान के ‘कॉकपिट वाइस’ और ‘फ्लाइट डेटा’ रिकॉर्डर बरामद कर लिए, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने से लीबिया के सेना प्रमुख समेत आठ लोगों की मौत हो गई है. तुर्किये के गृह मंत्री ने यह जानकारी दी. इस बीच, मृतकों से शव बरामद करने की प्रक्रिया जारी है. जनरल मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद, चार अन्य सैन्य अधिकारियों और चालक दल के तीन सदस्यों को ले जा रहा निजी विमान मंगलवार को तुर्किये की राजधानी अंकारा से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो…
नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर कथित रूप से आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ की रिलीज पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया. दुबे की पत्नी रिचा ने वेब सीरीज को रिलीज होने से रोके जाने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की है. न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अदालत इस स्तर पर रिलीज में हस्तक्षेप करने के पक्ष में नहीं है. ‘यूपी 77’ बृहस्पतिवार को ‘वेव्स’ ओटीटी मंच पर रिलीज होगी. अदालत ने वेब सीरीज के निर्माताओं का यह बयान दर्ज किया कि यह…
मुंबई. मुंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के खातों को ”धोखाधड़ी” खाते घोषित करने की मांग कर रहे तीन बैंकों की सभी वर्तमान और भविष्य की कार्रवाइयों पर रोक लगा दी. अदालत ने इस बात पर गौर किया कि इस प्रक्रिया में आरबीआई के ‘मास्टर’ दिशा-निर्देशों के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया था. न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव ने पाया कि यह कार्रवाई बाहरी लेखा परीक्षक ‘बीडीओ एलएलपी’ द्वारा तैयार की गई फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट पर आधारित है. न्यायाधीश ने कहा कि इस रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि यही भारतीय रिजर्व…
बेंगलुरु. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16000 रन पूरे करके दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली ने यह उपलब्धि विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में हासिल की. वह 330 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे जबकि तेंदुलकर ने 391 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. दिल्ली की तरफ से खेल रहे 37 वर्षीय कोहली ने आंध्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.कोहली के नाम अब लिस्ट ए में 10000 से लेकर 16000 रन सबसे कम पारियों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार नित-नये फैसले ले रही है. विकसित छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 तैयार किया गया है. विकसित छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को देखते हुए राज्य में आगामी वर्ष को महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया…
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तारीफ किए जाने का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि अमेरिका एवं पाकिस्तान के बीच की यह दोस्ती भारत के लिए राष्ट्रीय चिंता का विषय है, लेकिन इस पर ”मोदी सरकार की चुप्पी” परेशान करने वाली है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान दुनिया भर में बेनकाब और बदनाम हो गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले कुछ महीनों में कई बार मुनीर की तारीफ की है और 60 से अधिक बार…
रायपुर. केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 146 करोड़ रू. की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना का विकास किया जा रहा है. भूमिपूजन दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल होंगे. यह ऐतिहासिक निर्णय राज्य के पुरातात्विक और धार्मिक स्थलों को जोड़कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करेगा. 1000 वर्ष पुरानी धरोहर को नया जीवनभोरमदेव मंदिर के इतिहास में पहली बार वाटर ट्रीटमेंट जैसी आधुनिक पहल हो रही है. परियोजना के अंतर्गत मुख्य मंदिर परिसर समेत मड़वा…
अमेरिका व यूक्रेन में प्रमुख मुद्दों पर सहमति, लेकिन क्षेत्रीय विवादों का समाधान नहीं हुआ: जेलेंस्की
कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका और यूक्रेन लगभग चार साल से जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सहमति पर पहुंच गए हैं. जेलेंस्की ने साथ ही कहा कि यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक केंद्र में क्षेत्रीय नियंत्रण से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रबंधन से संबंधित मुद्दों का अभी भी समाधान नहीं हो सका है. हाल में फ्लोरिडा में हुई लंबी बातचीत के बाद अमेरिका द्वारा रूसी वार्ताकारों के लिए तैयार की गई 20 सूत्री योजना को प्रर्दिशत करने के दौरान जेलेंस्की ने यह…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
