What's Hot
- पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने तत्काल प्रभाव से बढ़ाए दाम – राष्ट्रवाणी
- ठगी के बाद उम्मीद छोड़ चुके थे पीड़ित, रायपुर पुलिस ने खाते में वापस कराई पूरी रकम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- यूरोपीय हीटवेव और सूखे से 16.7 मिलियन टन अनाज नष्ट हो गया, किसानों को €3.2 बिलियन का नुकसान हुआ – भारतीय पीएसयू
- Pressure Cooker Rubber: कुकर की रबर हो गई है ढीली? 2 मिनट में ऐसे करें सही – राष्ट्रवाणी
- Plastic Container Cleng: प्लास्टिक के डिब्बे से नहीं जा रहे पीले दाग? अपनाएं ये तरीके – राष्ट्रवाणी
- Lauki Ka Halwa: लौकी का टेस्टी हलवा कैसे बनाते हैं? नोट कर लीजिए रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- Vivo का ये नया 5G फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी – राष्ट्रवाणी
- पुराना आईफोन खरीदने जा रहे हैं? इस एक ट्रिक से तुरंत पकड़ें कि फोन वारंटी में है या नहीं – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी शहर में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा संचालित रेस्तरां में तंदूरी रोटी पर कथित रूप से थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित हिंदू संगठनों व उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और उक्रांद से जुड़े कार्यकर्ता मुख्य बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराते हुए हनुमान चौक पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. इस प्रदर्शन में कई हिंदू व्यापारी भी शामिल हुए और उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की.हालांकि, दिवाली के त्योहार को देखते हुए बाद में व्यापारियों…
पटना. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख घटक जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जिनमें आधे से अधिक प्रत्याशी अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) और अति पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से हैं.पार्टी ने चार मुस्लिम प्रत्याशी भी उतारे हैं. जद (यू) ने बुधवार को 44 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी की. उसने एक दिन पहले 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. वह राजग के घटक के रूप में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जद (यू) ने अपने प्रत्याशियों का जातिगत वर्गीकरण भी सार्वजनिक…
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल के आयात के संदर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक वक्तव्य को लेकर बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ट्रंप से डरे हुए हैं तथा उन्होंने अपने प्रमुख निर्णय अमेरिका को ”आउटसोर्स” कर दिए हैं. मुख्य विपक्षी दल ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार की विदेश नीति ”पूरी तरह ध्वस्त” हो गई है. उसने कहा कि ऐसे में केंद्र को सर्वदलीय बैठक बुलाकर या अलग-अलग बात करके विपक्षी नेताओं को विश्वास में लेना चाहिए. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते…
रायपुर. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों और शून्य लंबितता सुनिश्चित करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ को ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य’ घोषित किया गया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान बुधवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) सम्मेलन के दौरान एनएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनील कुमार बर्नवाल ने राज्य नोडल एजेंसी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला और परियोजना निदेशक (परिचालन) धर्मेंद्र गहवाई को प्रदान किया. उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि राज्य नोडल एजेंसी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में…
नयी दिल्ली. अटॉर्नी जनरल (एजी) ने भारत के प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले वकील के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने की सहमति दे दी है. बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को इस बारे में सूचित किया गया.सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जे. बागची की पीठ से अनुरोध किया कि प्रधान न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई की जाए. सिंह ने कहा कि छह अक्टूबर को हुई इस घटना को…
रायपुर. नि:स्वार्थ सेवा, जीवन बचाने की चिकित्सा क्षमता और मानवीय करुणा के कारण डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. कई बार रोगी की जान बचाने के लिए अपने अधिकतम प्रयास की सीमा से ऊपर उठकर वे रोगी को मौत के मुँह से भी निकालकर ले आते हैं. कुछ ऐसे ही सेवा, समर्पण और करुणा की परिभाषा और मिसाल कायम करते हुए चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टरों ने न केवल महिला का जीवन सुरक्षित किया बल्कि महिला के जटिलताओं से भरे गर्भ को बचाते हुए उसे मातृत्व सुख का अहसास भी दिलाया. पं. नेहरू चिकित्सा…
संभल. उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा मामले का मुख्य आरोपी विदेश में मिला है और खुफिया एजेंसियों एवं इंटरपोल की मदद से उसे भारत वापस लाने की कोशिश जारी है. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मुख्य आरोपी, शारिक साटा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले साल 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा की योजना बनायी थी. संभल में यह हिंसा पिछले साल 24 नवंबर में शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के बाद हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 29 पुलिसवाले घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक और…
रायपुर. लेकसिटी उदयपुर में पिछले दिनों आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सम्मिलित होकर राज्य केे पर्यटन संभावनाओं और योजनाओं पर केंद्र और अन्य राज्यों के मंत्रियों-अधिकारियों संग विचार-विमर्श किया. अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को वन स्टेट वन डेस्टिनेशन में शामिल करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट वॉटरफाल को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. इस संबंध में उन्होंने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. सम्मेलन में राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्री विभागीय सचिवों सहित सम्मिलित…
गांधीनगर. गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. राज्य में सत्तारूढ. भाजपा के सूत्रों ने यह जानकारी दी. राज्य सरकार ने सुबह ही घोषणा कर दी थी कि पटेल शुक्रवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे. भाजपा के एक सूत्र ने कहा, ”पार्टी ने सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं. मुख्यमंत्री पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है.” आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रिपरिषद विस्तार शुक्रवार पूर्वाह्न साढ.े 11 बजे होगा. गुजरात की मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री…
कंपाला. भारत ने बृहस्पतिवार को गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नाम) के सदस्य देशों से आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का आ”ान किया और कहा कि जो भी इसे किसी भी रूप में प्रायोजित करता है और न्यायोचित ठहराता है या इस पर पर्दा डालने का काम करता है, आतंकवाद उलटा उसे ही नुकसान पहुंचाएगा. यहां नाम की 19वीं मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत की ओर से वक्तव्य देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि आतंकवाद एक ‘साझा खतरा’ है जिसका समाधान केवल गहन अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ”दशकों से भारत बर्बरतापूर्वक…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
