लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पिछले दो दिनों में छत्तीसग­ढ़ और महाराष्ट्र में 258 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. शाह ने नक्सलियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जो लोग आत्मसमर्पण करने को तैयार हैं उनका स्वागत है, लेकिन जो लोग हथियार उठाए रहेंगे, उन्हें सुरक्षा बलों की कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. गृह मंत्री ने छत्तीसग­ढ़ के दो सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को नक्सल मुक्त घोषित किया. इसे एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए उन्होंने घोषणा की कि बृहस्पतिवार को छत्तीसग­ढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया.शाह ने बताया कि पिछले दो…

Read More

पुणे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ देश संरक्षणवादी नीतियां अपनाते हैं और कभी-कभी विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी छिपाते हैं, जबकि भारत ने इन बाधाओं को सफलतापूर्वक चुनौती दी है और साबित किया है कि यदि इरादे साफ हों तो कोई भी देश किसी भी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता है. सिंह ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रौद्योगिकियों के आयात पर निर्भर नहीं रह सकता. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि इसे इस क्षेत्र में वैश्विक नवाचार…

Read More

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके ”मित्र” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा. ट्रंप ने साथ ही कहा कि यह कदम यूक्रेन पर आक्रमण रोकने के लिए रूस पर दबाव बढ.ाने की दिशा में एक ”बड़ा कदम” होगा. पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद भारत द्वारा रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद जारी रखना एक बड़ा मुद्दा बन गया है. इसका भारत और अमेरिका के संबंधों पर गंभीर प्रतिकूल असर पड़ा है. ट्रंप ने बुधवार को अपने ‘ओवल’ कार्यालय में पत्रकारों से…

Read More

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 22 सितंबर 2025 को अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता कथा रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा की मौत की जांच अदालत की निगरानी में एसआईटी से कराने का अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी है. उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है,”नक्सल रोधी अभियान राज्य या केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा नियमित सशस्त्र संघर्ष-निवारण उपायों का हिस्सा हैं. इसे एसआईटी की जांच के दायरे में तबतक नहीं रखा जा सकता, जैसा कि याचिकाकर्ता की ओर से अनुरोध किया गया है, जब तक कि असाधारण परिस्थितियां न हों.”…

Read More

सिवनी. मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस अधिकारियों द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हवाला राशि लूट मामले में एक और हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है और इसके साथ ही इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजेश जंघेला को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया. उसे पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पूजा पांडे समेत दस आरोपियों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. आठ और…

Read More

नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ऊर्जा आपूर्ति के अपने स्रोतों को बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप “व्यापक और विविध बना रहा है.” भारत का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के कुछ घंटे बाद आया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को फोन पर हुई बातचीत में उन्हें रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करने का भरोसा दिलाया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप के दावे से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें फोन पर ऐसी किसी बातचीत की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत…

Read More

रायपुर. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन विषय आयेाजित कार्यशाला केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि नए छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 के अनुरूप भारत को विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने में नई शिक्षा नीति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को व्यावहारिक, कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति…

Read More

पटना. छत्तीसग­ढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा. कई भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे साय ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने उल्लेखनीय विकास किया है. उन्होंने कहा, ह्लकेंद्र सरकार बिहार को पूर्ण विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. विधानसभा चुनावों के परिणाम आने पर राजग एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा.ह्व साय ने बताया, ह्लमैं उपमुख्यमंत्री सम्राट…

Read More

नयी दिल्ली. रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस का कच्चा तेल वैश्विक बाजार में सबसे किफायती विकल्प बना हुआ है और भारत के साथ रूस के ऊर्जा संबंध नई दिल्ली के राष्ट्रीय हितों के अनुरूप हैं. अलीपोव की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के कुछ घंटे बाद आई है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनका देश रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर देगा. उन्होंने कहा, ”रूस का तेल वैश्विक बाजार में सबसे किफायती विकल्प बना हुआ है और रूस ने सहयोग को बाधित…

Read More

मुंबई. गुजरे जमाने की अभिनेत्री-नृत्यांगना मधुमती का जुहू स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया. उनके एक करीबी सहयोगी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. वह 84 वर्ष की थीं. पहले उनका नाम हुटोक्सी रिपोर्टर था लेकिन दिलीप कुमार की फिल्म “मधुमती” की रिलीज के बाद अपना नाम बदल लिया. 1950 और 60 के दशक में, चाहे वह कथक हो या समकालीन पश्चिमी नृत्य, वह नृत्य प्रस्तुतियों के लिए लोकप्रिय हो गईं. मधुमती ने ‘राजा हरिश्चंद्र’, ‘तलाश’ ‘अमर अकबर एंथोनी’ समेत कई फिल्मों में काम किया. मधुमती अक्षय कुमार, चंकी पांडे, तब्बू और सोनम कपूर…

Read More