लेखक: atulpradhan

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 862 अंक च­ढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,585 अंक के स्तर पर पहुंच गया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी से बाजार ब­ढ़त में रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से भी तेजी को समर्थन मिला. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 862.23 अंक यानी 1.04 प्रतिशत च­ढ़कर 83,467.66 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 1,010.05 अंक तक च­ढ़ गया था. पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 261.75 अंक यानी…

Read More

विशाखापत्तम. गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज और कप्तान एलिसा हीली के नाबाद शतक और फोएबे लिचफील्ड के साथ उनकी पहले विकेट की अटूट साझेदारी से आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप में बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंद दिया. बांग्लादेश के 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान हीली (नाबाद 113 रन, 77 गेंद, 20 चौके) और लिचफील्ड (नाबाद 84 रन, 72 गेंद, 12 चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट की 202 रन की अटूट साझेदारी से 151 गेंद शेष रहते बिना विकेट खोए 202 रन…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ का नक्सलमुक्त होना यह प्रमाण है कि अब बस्तर भय नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नई पहचान बन चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत आज नक्सलवाद के अंत की दहलीज़ पर खड़ा है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीते दो दिनों में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का प्रतीक है कि बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की शक्ति जीत रही है. उन्होंने कहा कि बीते 22 महीनों में छत्तीसगढ़ में 477 नक्सली मारे गए, 2110 ने आत्मसमर्पण किया और 1785…

Read More

मुंबई. भाजपा विधायक गोपीचंद पडालकर ने बृहस्पतिवार को एक ‘बड़ी साजिश’ का हवाला देते हुए यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि कॉलेज जाने वाली हिंदू लड़कियों को जिम जाने के बजाय घर पर ही योग करना चाहिए जहां ‘आप नहीं जानते कि जिम में प्रशिक्षक कौन है?” महाराष्ट्र के बीड जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए पडालकर ने किसी का नाम लिए बिना दावा किया कि ”वे” (स्पष्ट रूप से दूसरे समुदाय के सदस्यों का संदर्भ देते हुए) महिलाओं को लुभा रहे हैं. पडालकर ने कहा, “हिंदू लड़कियों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे ऐसे जिम…

Read More

दुबई. यमन के हूती विद्रोहियों के नेताओं को निशाना बनाकर अगस्त में किए गए इजराइली हमले में समूह के सेना प्रमुख की मौत हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. गाजा पट्टी में संघर्षविराम होने के बावजूद हूती विद्रोहियों और इजराइल के बीच तनाव ब­ढ़ने की आशंका ब­ढ़ गई है. हूती विद्रोहियों ने स्वीकार किया है कि इजराइली हमले में मेजर जनरल मुहम्मद अब्दुल करीम अल-गमारी की मौत हो गई है, जिसे देश में एक दशक से जारी युद्ध में उसकी भूमिका के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित किया गया था. इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने…

Read More

मॉस्को/नयी दिल्ली. रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस को विश्वास है कि भारत के साथ उसका ऊर्जा सहयोग जारी रहेगा. नोवाक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत ने उन्हें रूस से तेल खरीदना बंद करने का आश्वासन दिया है. स्वतंत्र समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ ने नोवाक के हवाले से कहा, ” हम अपने मित्रवत साझेदारों के साथ सहयोग जारी रखेंगे. हमारे ऊर्जा संसाधनों की मांग बनी हुई है. यह आर्थिक रूप से व्यवहार्य और व्यावहारिक है.” नोवाक रूस…

Read More

बिलासपुर. छत्तीसग­ढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य की राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में एचआईवी पीड़ित महिला और उसके शिशु की पहचान उजागर किए जाने के मामले में राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह चार सप्ताह के भीतर नवजात शिशु के माता-पिता को दो लाख रुपये का मुआवजा दे. उच्च न्यायालय ने अपने पूर्व आदेश के अनुसार 30 अक्टूबर को मामले में अग्रिम निगरानी और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया है. उच्च न्यायालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभू दत्ता गुरु की पीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई…

Read More

नयी दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद को ‘सटीक’ बताते हुए उच्चतम न्यायालय से कहा कि याचिकाकर्ता राजनीतिक दल और गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) केवल इस प्रक्रिया को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाकर संतुष्ट हैं. आयोग ने उच्चतम न्यायालय से यह भी कहा कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद से नाम हटाने के खिलाफ किसी मतदाता ने एक भी अपील दायर नहीं की है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रैलियों के कारण राजनीतिक दलों…

Read More

कीव. रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से हमला किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से और अधिक अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली एवं लंबी दूरी की मिसाइलों की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं. यूक्रेन की राष्ट्रीय ऊर्जा संचालक कंपनी, यूक्रेनेर्गो ने बताया कि ड्रोन एवं मिसाइल हमलों के बाद आठ यूक्रेनी क्षेत्रों में बिजली काटनी पड़ी. देश की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी, डीटीईके ने राजधानी कीव में बिजली गुल होने की सूचना दी और कहा…

Read More

विशाखापत्तम. गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप में बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश को नौ विकेट पर 198 रन पर रोक दिया. एलेना किंग (18 रन पर दो विकेट), जॉर्जिया वेयरहैम (22 रन पर दो विकेट), एनाबेल सदरलैंड (41 रन पर दो विकेट) और ऐशलेग गार्डनर (48 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. बांग्लादेश की ओर से शोभना मोस्तरी ने एक छोर संभाले रखा और 80 गेंद में नौ चौकों की मदद से नाबाद 66 रन की पारी खेलते हुए टीम…

Read More