लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीते नौ सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में कथित ‘क्रॉस-वोटिंग’ की जांच होनी चाहिए क्योंकि यह एक गंभीर मामला है. तिवारी ने यह भी कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों को भी आत्मचिंतन करना चाहिए क्योंकि ‘क्रॉस-वोटिंग’ संबंधित दलों के ”नेतृत्व की विफलता” का भी संकेत देती है. उनका कहना था, ”क्रॉस-वोटिंग के तीन आयाम हैं. पहला आयाम लालच है. दूसरा विश्वासघात और तीसरा, यह नेतृत्व की विफलता है. इसलिए अगर ‘क्रॉस-वोटिंग’ हुई है, तो यह एक गंभीर मामला है. हर पार्टी के नेतृत्व को इसकी जांच और आत्मचिंतन करना…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों से 967 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनके क्रियान्वयन से 2,100 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह प्रस्ताव बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान प्राप्त हुए. उन्होंने बताया कि बस्तर में अबतक 967 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिससे 2,100 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, पर्यटन, निर्माण और शिक्षा जैसे…

Read More

रायबरेली. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘वोट चोरी’ के अपने आरोपों को दोहराते हुए दावा किया कि भविष्य में वह इस संबंध में और भी ‘डायनेमिक एक्सप्लोसिव’ (विस्फोटक) सबूत पेश करेंगे. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गांधी ने संवाददाताओं से कहा, “महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनाव में वोट चोरी हुई है. हमने ‘ब्लैक और व्हाइट’ सबूत दिए हैं. आने वाले समय में, हम और भी डायनेमिक सबूत देंगे.” कांग्रेस सांसद ने कहा कि “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा अब…

Read More

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.नक्सलियों ने बुधवार शाम यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि नक्सलियों ने ”खोखली” माओवादी विचारधारा, निर्दोष आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों और प्रतिबंधित संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेदों को लेकर निराशा व्यक्त की. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी 16 नक्सली निचले स्तर के कैडर हैं, जो जनताना सरकार, चेतना नाट्य मंडली और माओवादी पंचायत मिलिशिया की विभिन्न इकाइयों से जुड़े थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये लोग सशस्त्र…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ अभियान की ‘पटकथा व संवाद’ विदेश से लिखकर आए हैं. भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश के लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने के विदेशी एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया. सत्तारूढ़ दल ने दावा किया कि ‘निर्विवाद साक्ष्य’ सामने आए हैं, जो दर्शाते हैं कि राहुल गांधी ने हाल ही में भाजपा और निर्वाचन आयोग के खिलाफ ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाने के लिए जो ‘पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन’ दिया था, वह विदेशी धरती से आया था.भाजपा के आरोप पर कांग्रेस या राहुल…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए अधिकारियों को वहां फंसे राज्य के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बुधवार रात एक बयान में साय ने कहा, ”मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि छत्तीसगढ़ के कुछ पर्यटक इस समय नेपाल में हैं. उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं तथा भारत सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.”…

Read More

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (नीतीश) “चिकित्सकीय रूप से तो जिंदा हैं”, लेकिन “दिमागी रूप से मृत हो चुके हैं.” सिंह ने कहा कि नीतीश को बिहार की जनता पर थोपना उसका (जनता का) अपमान होगा. उन्होंने बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में महागठबंधन को दो-तिहाई बहुमत हासिल होने का भरोसा जताया. ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए आधार को एक दस्तावेज के रूप में शामिल…

Read More

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सातधार पुल के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 195वीं वाहिनी के निरीक्षक दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि आज मालेवाही थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के 195वीं वाहिनी के दल को सातधार और मालेवाही गांव की ओर गश्त पर रवाना किया…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को पांच और हवाई अड्डों पर ‘फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ (एफटीआई-टीटीपी) की शुरुआत की, जो पूर्व-सत्यापित भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीय (ओसीआई) कार्ड धारकों के लिए आव्रजन संबंधी प्रक्रिया में तेजी लाता है. लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, तिरुचिरापल्ली, कोझिकोड और अमृतसर हवाई अड्डों पर एफटीआई-टीटीपी की शुरुआत करने के बाद शाह ने कहा कि यात्रियों को अब लंबी कतारों या जामा तलाशी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें बिना किसी देरी के केवल 30 सेकेंड में आव्रजन मंजूरी मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “स्पीड (गति),…

Read More

काठमांडू. नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे ‘जेन जी’ समूह ने बृहस्पतिवार को कहा कि संसद को भंग किया जाना चाहिए और लोगों की इच्छा को प्रतिबिंबित करने के लिए संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए. वहीं, प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. प्रदर्शनकारियों ने अपने विचार व्यक्त करने के लिए यहां एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जबकि उनके कुछ प्रतिनिधि वर्तमान राजनीतिक संकट का समाधान खोजने के लिए सेना मुख्यालय में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल के साथ विचार-विमर्श में व्यस्त थे. इस अवसर पर ‘जेन…

Read More