Author: atulpradhan

नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन सत्तारूढ़ दलों ने अपने राज्यों में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की, वे सत्ता से बाहर हो गए और अब पश्चिम बंगाल की बारी है. दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) को लागू करने के लिए पांच अप्रैल को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के कार्यान्वयन के लिए केंद्र के साथ एक और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. पीएम-एबीएचआईएम…

Read More

प्रयागराज. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के एक आरोपी की जमानत मंजूर करते हुए कहा कि ‘भले ही पीड़िता का आरोप सही मान लिया जाए तो भी यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि उसने खुद आफत मोल ली और इसके लिए वह भी जिम्मेदार है.’ न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने पिछले महीने पारित इस आदेश में कहा कि युवती के चिकित्सा परीक्षण में ‘उसका शील भंग पाया गया, लेकिन डाक्टर ने यौन हमले के बारे में कोई ‘विशेषज्ञ’ राय नहीं दी.’ याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि यह पीड़िता द्वारा स्वीकार किया गया है कि वह बालिग है…

Read More

पटना/लखनऊ. बिहार के कई जिलों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, नालंदा में 18 लोगों की मौत हुई. इसके बाद सीवान में दो, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. बुधवार को…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अप्रैल को नया रायपुर में देश की पहली गैलियम नाइट्राइड (जीएएन) आधारित सेमीकंडक्टर कारखाने की आधारशिला रखेंगे. अधिकारियों ने कहा कि 1,143 करोड़ रुपये के निवेश के साथ यह परियोजना छत्तीसगढ़ को वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में अगुवा बनाएगी. यह चिप न केवल रोजमर्रा के उपकरणों को चलाने में उपयोग में आएंगे, बल्कि वे भविष्य को भी गति देंगे. यह अगली पीढ़ी के 5जी और 6जी नेटवर्क, उच्च प्रदर्शन वाले लैपटॉप, रक्षा प्रौद्योगिकी, आंकड़ा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों को आगे बढ़ाने में मददगार होगा.चेन्नई की पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स, यह अत्याधुनिक कारखाना लगाएगी. कंपनी का 2030…

Read More

शिमला. हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री-नेता कंगना रनौत पर आरोप लगाया कि वह शरारत करती हैं, बिल का भुगतान नहीं करती हैं और फिर सरकार को कोसती हैं. हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबी) ने एक दिन पहले यह स्पष्ट किया था कि अभिनेत्री ने दो महीने के 90,384 रुपये के पुराने बकाए सहित बिलों का भुगतान नहीं किया है. मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रनौत ने हाल में अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान ”बढ़े हुए बिजली बिलों” को लेकर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार…

Read More

बरेली. पत्नी के झूठे आरोपों, थाने में कथित पिटाई और सामाजिक अपमान से व्यथित होकर 24 वर्षीय एक व्यक्ति राज आर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की मुंशी नगर कॉलोनी में बुधवार शाम राज आर्य ने अपनी मां से कहा कि वह हमेशा के लिए सोने जा रहा है. मां उसकी बात समझ नहीं सकीं, लेकिन कुछ ही बाद जब उन्होंने कमरे में झांका, तो राज पंखे से लटका हुआ था. राज के परिजनों के मुताबिक,…

Read More

नयी दिल्ली/मुंबई. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा का ”सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण” कराया है. एनआईए ने एक बयान में कहा कि 2008 के मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए वर्षों के सतत एवं ठोस प्रयासों के बाद यह प्रत्यर्पण हुआ है. बयान में कहा गया, ”यूएसडीओजे, अमेरिकी स्काई मार्शल की सक्रिय सहायता से एनआईए ने संपूर्ण प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान अन्य भारतीय खुफिया एजेंसियों, एनएसजी के साथ मिलकर काम किया, जिसमें भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने…

Read More

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचने का अनुमान है। यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रा मार्गों पर वाहन संचालन से लेकर चालकों के लिए विशेष नियम शामिल किए गए हैं। परिवहन विभाग की एडवाइजरी के अनुसार, पर्वतीय मार्गों पर…

Read More

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत देश में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्र-छात्राओं को गर्म पका हुआ भोजन दिया जाता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसमें उपयोग होने वाली सामग्री लागत में 9.50 फीसदी की वृद्धि की है। इस वृद्धि के कारण केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 954 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत वहन करेगी। इससे विद्यार्थियों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन मिलता रहेगा। शिक्षा मंत्रालय ने इसके बारे में एक बयान जारी बताया। यह नई दरें 1 मई से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होंगी। पीएम पोषण योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के कुन्नूर में वेलिंगटन छावनी के स्मारक चौक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए जान कुर्बान करने वाले सैनिकों को याद किया। यह दौरा आर्मी ट्रेनिंग कॉलेज में पासिंग-आउट परेड के मौके पर हुआ, जिसमें राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान शामिल हुए। इस आयोजन में भारत और मित्र देशों के युवा सैन्य अधिकारियों ने एक साल का प्रशिक्षण पूरा किया। वेलिंगटन में मद्रास रेजिमेंट सेंटर (एमआरसी) और आर्मी ट्रेनिंग कॉलेज जैसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण केंद्र हैं। यह कॉलेज भारतीय सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ…

Read More