Author: atulpradhan

नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमलें के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर विशेष विमान से दिल्ली लाया गया. जहां अब उससे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू होगी। राणा को पहले एनआईए मुख्यालय ले जाया गया है, और वहां से उसे दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। एनआईए उसकी हिरासत की मांग करेगी ताकि मुंबई हमले से जुड़े तथ्यों, उसकी साजिश में भूमिका, और आतंकी नेटवर्क की जानकारी हासिल की जा सके। पूछताछ में एनआईए के साथ-साथ अन्य खुफिया एजेंसियां, जैसे रॉ और इंटेलिजेंस ब्यूरो, भी शामिल हो सकती हैं। राणा को उच्च सुरक्षा व्यवस्था के…

Read More

उत्तराखंड: हरिद्वार में खनन माफिया की बेलगाम रफ्तार ने एक डेढ़ साल के मासूम की जान ले ली. ये अपने घर के बाहर रैंप से उतर रहा था, तभी एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ड्राइवर उसे रौंदते हुए निकल गया. इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद पूरे गाँव में हाहाकार मच गया. बच्चे के माता-पिता पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. ये दर्दनाक घटना हरिद्वार के बाहदराबाद थाना क्षेत्र की है, जहां के गांव हलवाहेड़ी…

Read More

नई दिल्ली: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। उसके भारत में कदम रखने से पहले लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। 26/11 अटैक के एक हीरो ने कहा, ‘भारत को उसे आतंकी कसाब की तरह खास जेल, बिरयानी या और सुविधाएं देने की कोई जरूरत नहीं है। ये बात मोहम्मद तौफीक ने बोली है। मुंबई में एक ‘चाय वाले’ हैं, जिन्हें ‘छोटू’ उर्फ मोहम्मद तौफीक के नाम से जाना जाता है। उन्हें मुंबई आतंकी हमले 26/11 के हीरो के तौर पर पहचान मिली है। मोहम्मद तौफीक ने हमलों…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को उन व्यापारिक साझेदार देशों के लिए पारस्परिक शुल्क में 90 दिनों के लिए 10 प्रतिशत की कम दर की घोषणा की, जिन्होंने अमेरिकी वस्तुओं पर उच्च शुल्क के साथ जवाबी कार्रवाई नहीं की है, जिसमें भारत शामिल हैं जबकि जवाबी कार्रवाई करने पर चीन पर शुल्क को बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया। दरअसल, भारत ने ट्रम्प द्वारा लगाए गए 26 प्रतिशत टैरिफ का जवाब नहीं दिया है तथा लगभग 70 अन्य देशों की तरह उसने भी ट्रम्प प्रशासन के साथ बातचीत की है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश मंत्री मार्को रुबियो…

Read More

दिल्ली सरकार आज गुरुवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत लोगों को स्वास्थ्य कार्ड देगी। यह कार्ड उन्हें दिए जाएंगे, जिन्होंने इस योजना के तहत पंजीकरण कराया था। विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे। वर्ष 2018 में शुरू की गई पीएम-जेएवाई का उद्देश्य पूरे भारत में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर स्वास्थ्य देखभाल के वित्तीय बोझ को कम करना है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बीच हाल ही…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की 2623वीं जयंती मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “महावीर जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अहिंसा और शांति के साक्षात स्वरूप, भगवान महावीर ने मानवता को त्याग, सत्य और अपरिग्रह की राह दिखाई। आइए, हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए, समस्त विश्व के कल्याण के लिए…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को बैंक और एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) के को-लेंडिंग के दायरे के विस्तार करने का ऐलान किया है। फिलहाल, बैंक और एनबीएफसी प्रायोरिटी सेक्टर में ही को-लेंडिंग कर सकते हैं। प्रायोरिटी सेक्टर में कृषि, सूक्ष्म उद्यम और कमजोर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है। आरबीआई अब को-लेंडिंग के एक अधिक समावेशी ढांचा प्रस्तुत करने की योजना बना रहा है आरबीआई अब को-लेंडिंग के एक अधिक समावेशी ढांचा प्रस्तुत करने की योजना बना रहा है जिसमें सभी विनियमित संस्थाएं और सभी प्रकार के लोन को शामिल किया जाएगा। आरबीआई…

Read More

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उज्बेकिस्तान के छात्रों और विद्वानों की भारतीय भाषाओं और संस्कृति में गहरी रुचि की सराहना की। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि ताशकंद स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में 600 से अधिक छात्र हिंदी सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्बेक विद्वानों ने न सिर्फ हिंदी और संस्कृत सीखी है, बल्कि अपने लेखन और शोध में भी इन भाषाओं का उपयोग किया है, जिससे भारत और उज्बेकिस्तान के संबंध और मजबूत हुए हैं। ओम बिरला ने बताया कि कई उज्बेक भारतविदों को भारत और अन्य देशों से सम्मान भी मिला है। उन्होंने उज्बेक शिक्षकों द्वारा…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ कार्यक्रम में जैन धर्म के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जैन धर्म ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को मजबूती दी है और इसका संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में बने नए संसद भवन में भी जैन धर्म की उपस्थिति स्पष्ट रूप से दिखती है, ‘शार्दूल द्वार’ से प्रवेश करते ही ‘स्थापत्य गैलरी’ में सम्मेद शिखर का चित्रण है। लोकसभा में एक तीर्थंकर की प्रतिमा स्थापित की गई है जो ऑस्ट्रेलिया से मंगवाई गई है, भगवान महावीर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने बुधवार को 6 लेन के जीरकपुर बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल लंबाई 19.2 किलोमीटर है। इसे बाईपास एनएच (ओ) के तहत हाइब्रिड एन्युटी मोड पर बनाया जाएगा और यह एनएच-7 (जीरकपुर-पटियाला) के जंक्शन से शुरू होकर एनएच-5 (जीरकपुर-परवाणू) के जंक्शन पर समाप्त होगा, जिससे पंजाब में जीरकपुर और हरियाणा में पंचकूला के अत्यधिक शहरीकृत और भीड़भाड़ वाले हिस्से से बचा जा सकेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पटियाला, दिल्ली, मोहाली एरोसिटी से यातायात को हटाकर हिमाचल प्रदेश को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करके जीरकपुर,…

Read More